8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Raipur News: गणेशोत्सव के लिए तैयारियां शुरु, राजधानी के जर्जर सड़कों की मरम्मत के आदेश…

Raipur News : बैठक की अध्यक्षता एमआईसी सदस्य ज्ञानेश शर्मा ने की, जिसमें अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय और कार्यपालन अभियंता भी उपस्थित थे
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Love Sonkar

•

Updated: 24 Aug 2024, 8:23 PM IST

Raipurnews: cg news chhattisgarhnews cg bignews

Raipur News: नगर पालिक निगम मुख्यालय में दोपहर में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एमआईसी सदस्य ज्ञानेश शर्मा ने की, जिसमें अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय और कार्यपालन अभियंता भी उपस्थित थे। इस बैठक में लोककर्म विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई और आवश्यक निर्देश जारी किए गए। एमआईसी सदस्य ज्ञानेश शर्मा ने गणेशोत्सव के पूर्व राजधानी शहर की सड़कों की खराब स्थिति को लेकर चिंता व्यक्त की।

यह भी पढ़ें: Raipur News: नवा रायपुर के प्रमुख मार्गों और चौराहों के नामकरण के लिए समिति का गठन, वनमंत्री केदार कश्यप बने अध्यक्ष…

उन्होंने निर्देश दिए कि बरसात के कारण खराब सड़कों की तत्काल मरम्मत की जाए, ताकि गणेशोत्सव के दौरान कोई समस्या उत्पन्न न हो। विशेष रूप से राष्ट्रीय राजमार्ग की खराब हालत की जानकारी राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को शीघ्र भेजने के आदेश भी दिए गए हैं।

जनसमस्या निवारण पखवाड़े के तहत त्वरित प्रस्ताव

ज्ञानेश शर्मा ने कार्यपालन अभियंताओं को जनसमस्या निवारण पखवाड़े के शिविरों में प्राप्त सभी मांगों पर त्वरित कार्रवाई करने की सलाह दी। उन्होंने निर्देश दिया कि इन मांगों के आधार पर विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार कर सक्षम स्वीकृति के लिए प्रस्तुत किए जाएं।

विकास कार्यों के भूमिपूजन और लोकार्पण की सूचना

एमआईसी सदस्य ने विकास कार्यों के भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रमों की सूचना नगर निगम के महापौर, सभापति, एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षों और वार्ड पार्षदों को अनिवार्य रूप से देने का आदेश भी दिया। इसके साथ ही इन कार्यक्रमों में उन्हें आमंत्रित करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात की गई है।