शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे लोगों ने डॉयल-112 पर सूचना दी कि एक व्यक्ति आत्महत्या करने के नीयत से राजीव गांधी चौक के पास बीच रोड में सोया हुआ है। इस पर आरक्षक सूर्यकांत राठौर व चालक योगेश कौशिक तत्काल घटना स्थल पहुंचे। देखा कि एक दिव्यांग रोड में सोया हुआ था, जो अपना नाम व पता नहीं बता रहा था। सिर्फ आत्महत्या करने की बात कर रहा था।