8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Suicide Case: बंद कमरे में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, जब कमरे में पहुंची पत्नी तो….सनसनी

Raipur Suicide News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। बंद कमरे में पति की लाश मिलने से कोहराम मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 18 Aug 2024, 11:25 AM IST

Suicide case

CG Suicide Case: रायपुर उरला इलाके में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसकी पत्नी स्कूल में पढ़ाने गई थी। वापस लौटने पर युवक घर में फंदे पर लटके मिला। दोनों की चार माह पहले ही शादी हुई थी।

पुलिस के मुताबिक इतवारी बाजार बीरगांव में रहने वाले 24 वर्षीय मनीष कुमार साहू ने शनिवार को अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह बालोद का रहने वाला था। चार माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। करीब दो माह पहले दोनों रायपुर आए थे और इतवारी बाजार में किराए के मकान में रह रहे थे। उसकी पत्नी एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने जाती थी और मृतक भी आडवानी स्कूल में काम करता था।

यह भी पढ़े: CG Cyber Fraud: ‘भैया ने पार्सल भेजा है’, अगर आपको भी आ रहे ऐसे मैसेज तो हो जाइए सावधान, शातिर कर रहे लाखों की ठगी

पत्नी ने फंदे पर लटकी देखी लाश

घटना के समय उसकी पत्नी स्कूल गई थी। वापस लौटने पर युवक फंदे में लटका मिला। फिलहाल उरला पुलिस ने मर्ग कायम किया है। मामले की जांच कर रही है। खुदकुशी के कारणों का पता नही चल पाया है।