8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Suicide News: मातम में बदली शादी की खुशियां…पिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इस हाल में मिली लाश, सनसनी

Suicide Case: छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पिता अपने घर पहुंचने से पहले ही बीच रास्ते में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस वारदात से पूरे परिवार में मातम छाया हुआ है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 19 Aug 2024, 1:21 PM IST

Suicide case

CG Suicide Case: बेटी की शादी के माह भर पहले पिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौत का कारण अज्ञात है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस की टीम जांच-पड़ताल में जुट गई है। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार पामगढ़ थाना के गांव बोहारडीह निवासी प्रहलाद पिता शर्मा कुर्रे (48) रायपुर ईंट भट्ठा में काम करता था। दो दिन पहले प्रहलाद कुर्रे के पुत्र ने फोन किया था कि बहन की शादी अगले माह है। शादी कैसे करना है, इस पर चर्चा करना है। आप जल्दी घर आ जाओ। इस पर प्रहलाद बोला था कि रक्षाबंधन के पहले घर बोहारडीह आएंगे। दो दिन पहले ही प्रहलाद अपनी पत्नी को गांव भेज दिया था। रविवार को प्रहलाद रायपुर से निकला।

यह भी पढ़े: Raipur News: 14 साल के लड़के ने गैस चूल्हे में खुद को जलाया, छोटे भाई ने किया खुलासा, कहा- मोबाइल में वीडियो देख आया आइडिया

अपने पुत्र के बजाय वह अपना भांजा को गिधौरी फोनकर लेने आने को कहा। गिधौरी से उसके भांजा के नहीं आने पर वह गांव जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में चेऊडीह के पास मेन रोड से लगे पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध जांच में जुट गई। अभी फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।