13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Raipur News: ‘स्पार्क’ पुरस्कार विजेता नगरीय निकायों के अधिकारी और लाभार्थी सम्मानित

डिप्टी सीएम अरुण साव के रायपुर स्थित निवास कार्यालय में हुआ आयोजन

2 min read
Google source verification

Raipur News: छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में केंद्र सरकार द्वारा ‘स्पार्क’ पुरस्कारों से नवाजे गए प्रदेश के नगरीय निकायों के अधिकारियों और लाभार्थियों को सम्मानित किया।

SPARK Award : उप मुख्यमंत्री अरुण साव से नई दिल्ली से पुरस्कार प्राप्त कर लौटने के बाद ये अधिकारी और लाभार्थी सौजन्य मुलाकात के लिए आए थे। साव ने केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा पुरस्कृत सभी नगरीय निकायों, वहां के अधिकारियों और लाभार्थियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

CG News: कार्यक्रम में राज्य शहरी विकास अभिकरण के उप मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील अग्रहरि, परियोजना अधिकारी जागृति साहू, राज्य मिशन प्रबंधक विवेक शुक्ला, प्रशांत अमोली, पी. घोष, सी.एल. पाठक, सिटी मिशन प्रबंधक एकता शर्मा, कोमल, रीमा, सरिता, सुषमा सीमा, रानु, माया, नाज पदमावती, नीरज साहू और संत कुमार महतो ने भी सहभागिता दी।