
रायपुर। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की सुरक्षा टीम ने बुधवार की रात को बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर, रावांभाटा स्थित मउरानीपुर लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड, पार्किंग नंबर 9 में दबिश देकर 170 बोरियों में रखे पैक्ड सेफ्रॉन ब्लेंडेड तंबाकू युक्त सितार गुटखा को जब्त किया। जो कि लगभग 5,950 किलोग्राम है, जिसकी कीमत लगभग 25 लाख रुपए बताई गई है।
जांच में सामने आया कि उक्त माल का परिवहन, विक्रय एवं भंडारण किशन यादव एवं रामभरोसे यादव द्वारा किया जा रहा था। मौके पर उपस्थित प्रभारी शिवम यादव एवं सतगुरूशरन यादव से पूछताछ की गई और गुटखा का नमूना संग्रहित कर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
कार्रवाई के दौरान अधिकारी विनोद कुमार गुप्ता, खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार ध्रुव, नमूना सहायक राकेश गिदौडे और सीएसपी उरला पूर्णिमा लामा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Published on:
14 Feb 2026 12:08 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
