29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर राज्योत्सव : दिपेश सिन्हा को गुण्डाधूर खेल रत्न और गिरिवर सिंह को महाराजा प्रवीणचन्द भंजदेव पुरस्कार

छत्तीसगढ़ पुलिस में कार्यरत दिपेश कुमार सिन्हा प्रतिभावान वॉलीवाल खिलाड़ी है। वे वर्ष 2010 से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल की प्रतिभा दिखा रहे हैं। वर्ष 2012 में ईरान में आयोजित स्पर्धा में सर्वश्रेष्ठ एशियन वॉलीवाल खिलाड़ी का खिताब भी प्राप्त किया था। खिलाडिय़ों ने पुरस्कार प्रदान किए जाने पर राज्य शासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है। खिलाडिय़ों ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की यह पहल सराहनीय है।खिलाडिय़ों ने पुरस्कार प्रदान किए जाने पर राज्य शासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
रायपुर  राज्योत्सव :  दिपेश  सिन्हा को गुण्डाधूर खेल रत्न और गिरिवर सिंह को महाराजा प्रवीणचन्द भंजदेव पुरस्कार

रायपुर राज्योत्सव : दिपेश सिन्हा को गुण्डाधूर खेल रत्न और गिरिवर सिंह को महाराजा प्रवीणचन्द भंजदेव पुरस्कार

रायपुर. प्रदेश में खेल प्रतिभाओं की बहुतायत है। प्रतिभावान खिलाड़ियों को मौका मिलने से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करते हैं। खिलाड़ियों को प्रोत्साहन के रूप में ईनाम या पुरस्कार मिले तो खिलाड़ी और बेहतर प्रदर्शन करने को प्रेरित होते हैं। राज्य सरकार द्वारा राज्योत्सव 2019 में प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ी दिपेश कुमार सिन्हा को गुण्डाधूर खेल रत्न और गिरिवर सिंह को महाराजा प्रवीणचन्द भंजदेव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस प्रकार के सम्मान से अन्य खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलता है। खिलाडिय़ों ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की यह पहल सराहनीय है।

गिरिवर सिंह

तीरंदाजी खेल के लिए राज्यस्तरीय पुरस्कार महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव सम्मान इस वर्ष बिलासपुर जिले के शिवतराई निवासी गिरिवर सिंह को दिया गया। राज्य के पैरा तीरंदाजी खेल के खिलाड़ी गिरिवर ने रोहतक हरियाणा में आयोजित राष्ट्रीय पैरा तीरंदाजी प्रतियोगिता में इंडियन राउण्ड ओपन कैटेगरी में प्रथम स्थान किया था। अब तक गिरिवर तीन नेशनल और तीन स्टेट लेवल टूर्नामेंट में पदक जीत चुके हैैं।

Story Loader