
मुंबई के लिए कम हुई उड़ानों की संख्या से परेशान हुए यात्री, किराया भी पहुंचा 7 हजार के पार
रायपुर. स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट माना से मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट की संख्या पांच से घटकर अब तीन ही रह गई है, जिसकी वजह से माना एयरपोर्ट से मुंबई जाने के लिए यात्रियों को अन्य शहरों से होकर मुंबई जाना पड़ रहा है। वर्तमान में मुंबई जाने के लिए सीधी फ्लाइट इंडिगो एयरलाइंस की है, वहीं जेट ने मुंबई की 2 उड़ान बीते महीने बंद कर दी है।
एयर इंडिया की एक फ्लाइट मुंबई से रायपुर आती है, लेकिन मुंबई जाने के लिए यात्रियों को विशाखापट्नम से मुंबई की यात्रा करनी पड़ती है। इस तरह माना एयरपोर्ट से मुंबई जाने के लिए 3 सीधी फ्लाइट और एक फ्लाइट कनेक्टिंग फ्लाइट है। यात्रियों की बड़ी समस्या यह है कि मुंबई जाने के लिए माना एयरपोर्ट में शाम 4.45 के बाद कोई फ्लाइट नहीं है, वहीं मुंबई से रायपुर आने के लिए यात्रियों को आखिरी सीधी फ्लाइट 4.15 बजे माना एयरपोर्ट पहुंचेगी।
मुंबई से रायपुर के लिए अपराह्न 3 से 3.30 बजे के बाद कोई फ्लाइट नहीं है, वहीं माना एयरपोर्ट से शाम 5 बजे के बाद कोई फ्लाइट नहीं मिलेगी। उम्मीद की जा रही है कि समर सीजन में हवाई यात्रियों को मुंबई के लिए सुविधा मिलेगी। मुंबई में रन-वे विस्तारीकरण की वजह से भी 30 मार्च तक विमानों के समय में फेरबदल किया गया है।
इस महीने दिल्ली के लिए नई फ्लाइट
माना एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए 31 मार्च से नई फ्लाइट की शुरूआत हो रही है। माना एयरपोर्ट से विस्तारा एयरलाइंस की यह पहली उड़ान होगी। यह फ्लाइट दिल्ली से सुबह 6.40 बजे उड़ान भरेगी, जो कि सुबह 8.20 बजे रायपुर पहुंचेगी। रायपुर से यह फ्लाइट सुबह 8.55 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी, वहीं 10.55 बजे यह फ्लाइट दिल्ली पहुंचेगी।
इन शहरों से मुंबई का सफर
रायपुर से शाम को उड़ान भरकर रात तक मुंबई पहुंचने के लिए यात्रियों को इंदौर, जयपुर, हैदराबाद, कोलकाता, दिल्ली आदि शहरों के जरिए सफर करना पड़ रहा है। इसमें यात्रियों को दोगुनी राशि भी खर्च करनी पड़ रही है। मुंबई के लिए यात्रियों की मांग शाम 5 बजे के बाद फ्लाइट की हो रही है।
किराया 7 से 8 हजार रुपए
माना एयरपोर्ट से मुंबई के लिए एक से दो दिन की तारीख में सफर करने का किराया 7 से 8 हजार रुपए हैं। विमान कम होने के बाद किराए में असर पड़ा है। राजधानी से सबसे ज्यादा यात्री इन शहरों से होने की वजह से विमानों में हमेशा यात्रियों का दबाव देखा जाता है।
Published on:
07 Mar 2019 03:21 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
