10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आर्मी की ताकत देख यूथ बोले- अब हो गया पक्का विश्वास सुरक्षित हैं हम

राष्ट्रीय युवा उत्सव में इंडियन आर्मी की ताकत देख युवाओं ने कहा कि हम जोश से भर उठे हैं। हमें पूरा विश्वास हो गया कि हमारी सेना के रहते हम पूरी तरह सुरक्षित हैं।

2 min read
Google source verification

image

Ashish Gupta

Jan 14, 2016

national youth festival

strength of the army

रायपुर.
हमारी सेना के देश के लिए समर्पण की कहानियां तो हमने कई बार सुनी हैं। अखबारों में पढ़ा, न्यूज चैनल में देखा लेकिन फिर भी और ज्यादा जानने और सेना को नजदीक से समझने की जिज्ञासा हमेशा से ही रही। यह सपना पूरा हो गया।























सेना के ये युद्धक टैंक, एंटी लैण्डमाइन, मिसाइल और अत्याधुनिक तकनीक को देखने और उन्हें जानने के बाद एक अलग ही एक्साइटमेंट फील हो रहा है। हम जोश से भर उठे हैं। हमें पूरा विश्वास हो गया कि हमारी सेना के रहते हम पूरी तरह सुरक्षित हैं। यह कहना है उन युवाओं का, जो देश की सुरक्षा में तैनात हमारी सेना के बारें में जानने उत्सुक थे।























राष्ट्रीय युवा उत्सव में इंडियन आर्मी ने देश के युवाओं को जोडऩे एक अलग डिविजन तैयार किया है। इसमें आर्मी के विभिन्न मोर्चों पर तैनात युद्धक आयुष हथियारों के साथ ही उन मशीनरीज का प्रदर्शन किया जा रहा है, जो हमारी आर्मी की ताकत दिखाते हैं।























युवा उत्सव के दौरान इस डिविजन को प्रदर्शन के लिहाज से सिविलियंस के खोला गया। इस दौरान मेला स्थल पहुंचा हर युवा इस डिविजन में जाकर सेना के बारे में अधिक से अधिक को जानने का प्रयास करता नजर आया। यहां पहुंचे रवि श्रेय, चेतना बंजारे, दीपिका चंद्रवंशी, पद्माक्षी ठाकुर ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा -'हममें यह सब देखकर एक अलग जोश और जज्बा जाग उठा है। हमारी सेना पर हमें गर्व है।'

ये भी पढ़ें

image


ये भी पढ़ें

image