9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर की पहली महिला विधायक रजनी ताई नहीं रहीं, 93 साल की उम्र में निधन

Raipur News: रायपुर शहर की पहली महिला विधायक बनीं। राजनीति में आने से पहले से ही वे जनसंघ से जुड़ी सक्रिय कार्यकर्ता रहीं और कई आंदोलनों में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी।

less than 1 minute read
Google source verification
Raipur News:रायपुर की पहली महिला विधायक रजनी ताई नहीं रहीं, 93 साल की उम्र में निधन

रायपुर की पहली महिला विधायक रजनी ताई का निधन (Photo Patrika)

Raipur News: रायपुर की पहली महिला विधायक रजनी ताई उपासने का 93 साल की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन से रायपुर ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के राजनीतिक जगत में शोक की लहर है।

1977 में रचा था इतिहास

रजनी ताई उपासने ने 1977 के विधानसभा चुनाव में जनता पार्टी के टिकट पर जीत दर्ज कर इतिहास रचा था। उस समय उन्होंने कांग्रेस की शारदा चरण तिवारी को मात देकर रायपुर सीट अपने नाम की थी। इस जीत के साथ ही वे रायपुर शहर की पहली महिला विधायक बनीं। राजनीति में आने से पहले से ही वे जनसंघ से जुड़ी सक्रिय कार्यकर्ता रहीं और कई आंदोलनों में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी।