
रायपुर. वरिष्ठ आइएएस अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद मंडल (Rajendra Prasad Mandal) को छत्तीसगढ़ सरकार (Chhattisgarh Government) ने नया मुख्य सचिव नियुक्त (New chief secretary of Chhattisgarh) किया है। उनकी नियुक्ति आइएएस अधिकारी सुनील कुजूर (Sunil Kujur) के स्थान पर की गई है। मुख्य सचिव के रूप में 10 महीने की सेवा के बाद 1986 बैच के आईएएस सुनील कुजूर आज शाम पांच बजे सेवानिवृत्त हो जाएंगे।
प्रदेश के गठन के 19 वर्षों के इतिहास में 10 मुख्य सचिव हुए हैं, लेकिन मुख्य सचिव के सेवानिवृत्ति के दिन उनके अधिकारी की नियुक्ति का यह तीसा मामला होगा। इससे पहले 2007 में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने शिवराज सिंह को आरपी बगई की सेवानिवृत्ति के दिन मुख्य सचिव बनाया था। इसके बाद जुलाई 2008 में शिवराज सिंह की सेवानिवृत्ति के दिन पी जॉय उमेन को मुख्य सचिव की जिम्मेदारी दी गई।
आरपी मंडल सरकार के भरोसेमंद अफसरों में शुमार हैं। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री उनपर भरोसा करते हैं। केंद्र सरकार की ब्यूरोक्रेसी में भी उनकी अच्छी पहचान है। वहीं, वे परिणाम देने वाले अफसरों में गिने जाते हैं।
Published on:
31 Oct 2019 02:12 pm

बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
