
जैसलमेर(पोकरण). केन्द्र सरकार ने बीपीएल परिवारों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन देने के लिए उज्जवला योजना शुरू की है, लेकिन पोकरण उपखण्ड क्षेत्र में ये योजना सूचीबद्ध होने से कई बीपीएल परिवारों को इस योजना से वंचित रहना पड़ रहा है। गैस एजेन्सी पर आवेदन करने के बाद भी गैसे कनेक्शन से वंचित परिवार को जब कनेक्शन जारी नहीं हुआ तो इस परिवार ने कनेक्शन के लिए अब एसडीएम का दरवाजा खटखटाया है। वंचित परिवार ने एसडीएम को ज्ञापन देकर प्रधानमंत्री उज्जवला योजना में नाम सम्मिलित करवाने की मांग की है। बीपीएल परिवार के सोनाराम, शंकराराम, सोनाराम, रमणलाल, भैराराम, हड़मानराम आदि ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना में बीपीएल चयनित परिवारों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन दिए जा रहे है। ऐसे कई चयनित बीपीएल परिवार, जिनके घरों में गैस कनेक्शन नहीं है, वे स्थानीय गैस एजेंसी में गैस कनेक्शन लेने पहुंचे, लेकिन कनेक्शन देने की बजाए उन्होंने बताया कि गैस कनेक्शन उन्हें ही जारी किए जा रहे है जिनके नाम उनके पास उपलब्ध सूची में शामिल है। उन्होंने बताया कि आप आवेदकों के नाम गैस कनेक्शन देने वाले बीपीएल परिवारों की सूची में नहीं है। ज्ञापन में बताया कि वे बीपीएल चयनित परिवार है, उनके बीपीएल कार्ड बने हुए है, और सभी सरकारी परिलाभ भी मिल रहे है, लेकिन बावजूद इसके उनका नाम गैस कनेक्शन की सूची में नहीं होना उनके साथ अन्याय है। उन्होंने उपखण्ड अधिकारी से पुन: सर्वे करवाकर उनके नाम गैस कनेक्शन सूची में जुड़वाने व योजना के अंतर्गत कनेक्शन दिलाने की मांग की है।
Published on:
24 Sept 2016 10:14 pm

बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
