22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / प्रियंका ने यूपी में किया स्मार्टफोन और स्कूटी देने का वादा, रमन सिंह बोले- फिर छत्तीसगढ़ की बेटियों से छल क्यों

प्रियंका ने यूपी में किया स्मार्टफोन और स्कूटी देने का वादा, रमन सिंह बोले- फिर छत्तीसगढ़ की बेटियों से छल क्यों

उत्तर प्रदेश चुनाव के आगामी चुनाव को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के छात्राओं को स्मार्टफोन और इलेक्ट्रिक स्कूटी दिए जाने की घोषणा पर सियासत शुरू हो गई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 22 Oct 2021, 11:52 AM IST

Ex CM Dr. Raman Singh

Ex CM Dr. Raman Singh

रायपुर. उत्तर प्रदेश चुनाव के आगामी चुनाव को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के छात्राओं को स्मार्टफोन और इलेक्ट्रिक स्कूटी दिए जाने की घोषणा पर सियासत शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह (Former Chhattisagrh CM Raman Singh) ने यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस के इस घोषणा पर महासचिव प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है।

रमन सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि छत्तीसगढ़ में महिलाओं और बेटियों को स्मार्ट फोन देने भाजपा ने स्काई योजना बनाई थी, जिसे कांग्रेस ने दुर्भावनावश बंद कर लाखों स्मार्टफोन कबाड़ में फेंक दिये। प्रियंका गांधी जी उत्तर प्रदेश में बेटियों को स्मार्ट फोन देने का वादा कर रही है। फिर छत्तीसगढ़ की बेटियों से छल क्यों?

बता दें कि कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश इकाई की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने राज्य में पार्टी के सत्ता में आने पर लड़कियों को स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी देने की घोषणा की है। गुरुवार को हिंदी में एक ट्वीट में उन्होंने कहा, "मैं कुछ छात्राओं से मिली, उन्होंने कहा कि उन्हें पढ़ाई और सुरक्षा के लिए स्मार्टफोन की जरूरत है। मुझे खुशी है कि घोषणा पत्र समिति की सहमति से, इंटरमीडिएट पास करने वाली छात्राओं को स्मार्टफोन और स्नातक पास करने वाल छात्राओं को इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी देने का यूपी कांग्रेस ने आज फैसला किया।"