26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छत्तीसगढ़ के रमेश बैस ने महाराष्ट्र के 22वें राज्यपाल के रूप में ली शपथ, जानिए उनके दिलचस्प राजनीतिक सफर के बारे में

Maharashtra New Governor Ramesh Bais: रमेश बैस ने शनिवार को महाराष्ट्र के 22वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। बैस ने भगत सिंह कोश्यारी की जगह ली है। रमेश बैस अभी तक झारखंड के राज्यपाल थे।

less than 1 minute read
Google source verification
छत्तीसगढ़ के रमेश बैस ने महाराष्ट्र के 22वें राज्यपाल के रूप में ली शपथ, जानिए उनके दिलचस्प राजनीतिक सफर के बारे में

छत्तीसगढ़ के रमेश बैस ने महाराष्ट्र के 22वें राज्यपाल के रूप में ली शपथ, जानिए उनके दिलचस्प राजनीतिक सफर के बारे में

Maharashtra New Governor Ramesh Bais: रमेश बैस (Ramesh Bais) महाराष्ट्र के 22वें राज्यपाल बन गए हैं। बैस को बॉम्बे हाईकोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस एस वी गंगापुरवाला ने यहां राजभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। बैस इससे पहले झारखंड और त्रिपुरा के राज्यपाल रह चुके हैं। वह मूलरूप से छतीसगढ़ के रायपुर के रहने वाले हैं। शपथ लेने के बाद रमेश बैस ने मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की।

कौन हैं रमेश बैस?
रमेश बैस का जन्म दो अगस्त 1947 को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हुआ था। वह 1982 से 1988 तक मध्यप्रदेश के प्रदेश मंत्री के पद पर भी कार्यरत रहे हैं। सात बार सांसद चुने गए बैस देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के मंत्रिमंडल में मंत्री थे। हालांकि 2019 के आम चुनाव में उन्हें लोकसभा का टिकट नहीं मिला। उसके बाद, रमेश बैस को त्रिपुरा के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया। वह दो साल तक त्रिपुरा के राज्यपाल रहे और बाद में 2021 में उन्हें राष्ट्रपति ने झारखंड के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया। उसके बाद अब महाराष्ट्र के राज्यपाल का पद खाली होने पर उन्हें यहां की जिम्मेदारी सौंपी गई है।