7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Raipur News : नवा रायपुर में सरकारी बंगले में जाने वाले पहले मंत्री बने रामविचार नेताम

Raipur News : छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री नेताम ने सेक्टर 24 स्थित नए बंगले एम-5 में किया गृह प्रवेश

2 min read
Google source verification
Raipur News

Raipur News : छत्तीसगढ़ के कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री राम विचार नेताम ने 31 जुलाई सावन कृष्ण एकादशी को शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अटल नगर नवा रायपुर के सेक्टर-24 स्थित नवीन शासकीय आवास एम-5 में गृह प्रवेश किया। नेताम पहले मंत्री हैं, जो नवा रायपुर स्थित सरकारी आवास में रहने के लिए गए हैं।

Chhattisgarh

Chhattisgarh के नए राज्यपाल रमेन डेका कृषि मंत्री रामविचार नेताम के शासकीय आवास के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने निवास परिसर में रूद्राक्ष का पौधा लगाया। उनके साथ प्रथम महिला रानी डेका काकोटी भी उपस्थित थीं।

CM

CM विष्णु देव साय कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम को नवा रायपुर में आवंटित शासकीय आवास में आयोजित गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय ने परिसर में पारिजात का पौधा लगाया।

Vidhan Sabha Speaker

छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी कृषि मंत्री राम विचार नेताम के गृह प्रवेश (Griha Pravesh) कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने पौधरोपण भी किया।

BJP

धरसींवा से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक फिल्म स्टार अनुज शर्मा, आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब, खेल मंत्री टंकराम वर्मा सहित छत्तीसगढ़ कैबिनेट के सहयोगी, सांसद, विधायक भी कृषि मंत्री रामविचार नेताम के नए आवास पर पहुंचे और उन्हें बधाई दी।