दिनेश यदु @ रायपुर. हिंदू नव वर्ष के प्रारंभ के बाद एक बार फिर शहरवासियों में उत्साह का माहौल है, गुरुवार 30 मार्च को भगवान राम के जन्म उत्सव (रामनवमी) को मनाया जाएगा, इस दिन के लिए कई प्रदेश की राजधानी रायपुर के कई मंदिरों में अलग-अलग तैयारियां की जा रही हैं, ऐसी तैयारी वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर में किया गया है। जहां मंदिर को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है, वहीं दिशा पटेल और शिवानी परमार द्वार भगवान राम,माता सीता, लक्ष्मण व भरत का रंगोली बनाई है।रंगोली में वनवास के दौरान भरत जब राम को वापस लेने आते है, तो भगवान राम भरत को खड़ऊ देते है,वही दृश्य को रंगोली में दर्शाया गया है।