यह सहयोग हमारी उसी सोच को आगे ले जाता है। एमओयू पर एनआईटी रायपुर के निदेशक प्रो. एनवी रमना राव और रुनाया के सीएफओ राजेन्द्र नवांधर ने हस्ताक्षर किए। रुनाया की एचआर और सीएसआर प्रमुख अमिता कर, एनआईटी के डीन, फैकल्टी सदस्य इस करार को शिक्षा और उद्योग के बीच सेतु की तरह देख रहे हैं, जो भविष्य में छात्राओं को कोर सेक्टर में आत्मनिर्भर बनने का अवसर देगा।