4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Republic Day 2023: पहली बार कुछ होने जा रहा ऐसा, गणतंत्र दिवस पर बस्तर फाइटर्स की परेड में शामिल होंगे थर्ड जेंडर

Republic Day 2023: राज्य में पहली बार ऐसा हो रहा है जब गणतंत्र दिवस परेड में ट्रांसजेंडर पुलिस कर्मी शामिल होंगे। बस्तर के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण है क्योंकि छत्तीसगढ़ में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है। थर्ड जेंडर को शामिल करने से समाज में समानता का संदेश जाएगा और थर्ड जेंडर मुख्यधारा में शामिल हो पाएगा।

2 min read
Google source verification
pared_2.jpg

Republic Day 2023: 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ राज्य एक नया इतिहास रचने जा रहा है. दरअसल यहां पहली बार जवानों की परेड में थर्ड जेंडर को शामिल किया गया है. थर्ड जेंडर को बस्तर फाइटर्स में हाल ही में शामिल किया गया है. अब मार्च पास्ट कर तिरंगे को सलामी देंगे. यह पहला मौका है जब सुरक्षाकर्मियों के मार्च पास्ट में थर्ड जेंडर को शामिल किया गया है. बकायदा सुरक्षाकर्मियों के साथ 4 की संख्या में थर्ड जेंडर (बस्तर फाइटर्स) परेड कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सलामी देंगे. यह छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार है जब गणतंत्र दिवस के मौके पर थर्ड जेंडर को सुरक्षाकर्मियों के परेड सलामी में शामिल किया गया है.

पहली बार थर्ड जेंडर हो रहे परेड में शामिल
हाल ही में बस्तर में नक्सलियों से लोहा लेने के लिए स्थानीय युवक-युवतियों की बस्तर फाइटर्स फोर्स में नियुक्ति की गई है. बस्तर फाइटर्स के जवानों में पुरुष और महिलाओं के साथ ही थर्ड जेंडर भी सभी चुनौतियों का सामना करने के लिए बकायदा एग्जाम क्लियर कर सेलेक्ट हुई हैं. यहां पुरुष और महिला सुरक्षा कर्मियों के साथ थर्ड जेंडर भी कंधे से कंधा मिलाकर नक्सली मोर्चे पर तैनात हैं. बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि हर साल की भांति इस साल भी प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गणतंत्र दिवस के दिन शहर के लालबाग मैदान में ध्वजारोहण करने के लिए जगदलपुर पहुंच रहे है.

सरेंडर नक्सली भी होंगे परेड में शामिल
बस्तर नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने की वजह से बीते कुछ सालों से लगातार छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर कई नक्सली आत्मसमर्पण करके मुख्यधारा से जुड़े हैं. बीते सालों से सरेंडर नक्सली भी इस ऐतिहासिक और गरिमामय पल में प्लाटून का हिस्सा बनकर गणतंत्र दिवस में सलामी देते नजर आए थे. आईजी ने बताया कि इस साल भी सरेंडर नक्सली जो अब पुलिस के जवान बन चुके हैं वो भी परेड में शामिल होकर मुख्यमंत्री को सलामी देंगे.