2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Live: पूर्व नेता प्रतिपक्ष रविन्द्र चौबे ने लहराया जीत का परचम, लाभचंद बाफना को हराया

Chhattisgarh Eleciton Result Live
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 11 Dec 2018, 9:33 PM IST

Chhattisgarh election

Live: पूर्व नेता प्रतिपक्ष रविन्द्र चौबे ने लहराया जीत का परचम, लाभचंद बाफना को हराया

रायपुर. छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के साजा विधानसभा क्षेत्र में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रविन्द्र चौबे ने भारी मतों से जीत हासिल की है। उन्होंने लाभचंद बाफना को 25,337 वोटों से हराया है। आपको बता दें कि साजा विधानसभा को कांग्रेस का गढ़ माना जाता रहा है। 1985 से 2013 तक लगातार छठी पारी पूरी करने वाले चौबे को सातवीं पारी में हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इस बाजी पलट गई। चौबे ने अपने गढ़ में पंजा का झंडा लहराया है।

रविन्द्र चौबे को मिले वोट- 81,719
लाभचंद बाफना को मिले वोट- 56,383
जीत का अंतर- 25,337

जानिए खास बातें

खास बात यह है कि साजा में हमेशा कांग्रेस जीतती रही है और एक ही परिवार का व्यक्ति हमेशा से विधायक रहा है। साजा में वर्ष 1972 में रवींद्र चौबे के पिता स्व. देवी प्रसाद चौबे, 1977 में बड़े भाई प्रदीप चौबे, 1980 में मां स्व. कुमारी देवी चौबे और 1985 से अब तक लगातार छठी पारी पूरी कर रवींद्र चौबे सातवीं पारी में हारने के बाद आठवीं पारी में जीत का परचम लहराया।

पिछले चुनाव की बात करे तो भाजपा के लाभचंद बाफना ने वर्ष 2008 में पहली बार साजा विधानसभा क्षत्र में रवींद्र चौबे के विरुद्ध चुनाव लड़ा, जिसमें उन्हें 5000 मतों से हार का सामना करना पड़ा। भाजपा ने एक बार फिर से बाफना पर भरोसा जताया, और 2013 में जीत हासिल की। लेकिन अपनी जीत को कायम नहीं रख पाए और रविन्द्र चौबे को हार का सामना करना पड़ा। लेकिन इस बार अपनी जीत पक्की कर ली।