4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शुक्र उदय के साथ मंगल काज का श्रीगणेश, 19 दिन में विवाह के 5 मुहूर्त

- 16 दिसंबर तक शादी के लिए लग्न, चूके तो अगले साल का करना होगा इंतजार.  

2 min read
Google source verification
शादी

देवउठनी एकादशी में विवाह मुहूर्त नहीं, दिसम्बर में शादी के केवल 6 मुहूर्त

देवउठनी एकादशी के अबूझ मुहूर्त पर 4 नवंबर को खूब शहनाइयां गूंजीं, लेकिन शुक्र तारा अस्त होने से मांगलिक कार्यों पर विराम लगा रहा। अब यह बाधा खत्म होने जा रही है। सोमवार को शुक्र तारा उदित हो रहा है। इसी के साथ मांगलिक कार्यों पर लगा प्रतिबंध भी हट जाएगा और एक बार फिर शादियों का सीजन शुरू हो जाएगा।

गौरतलब है कि विवाह और मांगलिक कार्यों के लिए शुक्र का उदय होना जरूरी माना गया है। ज्योतिषियों के मुताबिक हिंदू धर्म में शादियां देवउठनी एकादशी से शुरू हो जाती हैं। इस साल शुक्र अस्त होने के चलते शुभ कार्यों की शुरुआत नहीं हो सकी। निर्णय अमृत पंचांग के अनुसार 21 नवंबर को पश्चिमी दिशा में शुक्र उदय होगा। इसके बाद मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे।

अगले माह मलमास, फिर एक महीने तक नहीं होंगी शादियां
ज्योतिषियों के मुताबिक, विवाह का पहला मुहूर्त 28 नवंबर को है। इसके बाद 16 दिसंबर तक शादियां हो सकेंगी। ऐसा इसलिए क्योंकि 16 को सूर्य धनु राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इसकी वजह से मलमास लग जाएगा। इस अवधि में मांगलिक कार्य करने की मान्यता नहीं है। अगले साल 14 जनवरी को रात 8.43 बजे सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद शादियां शुरू हो सकेंगी। होटल कारोबारी राजेंद्र पारख ने बताया कि नवंबर-दिसंबर के लिए शादियों की बुकिंग हो चुकी है। बुकिंग अभी भी जारी है।

बाजारों में बढ़ी रौनक, कपड़ा दुकानों में भीड़
दीपावली के बाद से ही शहर के बाजारों में शादियों के लिए चहल-पहल बढ़ गई है। दुल्हन के लिए फैंसी और डिजाइनर साड़िया बिक रही हैं। दूल्हे के लिए शेरवानी, साफा और कुर्ता-पायजामा पसंद किए जा रहे हैं। सराफा कारोबारी हरख मालू ने बताया कि परंपरागत ज्वैलरी के साथ-साथ लेटेस्ट ज्वैलरी की मांग बढ़ी है। नवंबर व दिसंबर के मुहूर्त के लिए भावी दुल्हनें अपनी पसंद की ज्वैलरी खरीद रही हैं। किराए में ज्वैलरी लेने का भी चलन आया है। अन्य सामानाें की खरीदारी में भी तेजी आई है। ज्योतिषाचार्य डॉ. दत्तात्रय होस्केरे ने बताया कि सोमवार को शुक्र तारा उदित होने के साथ मंगल कार्य किए जा सकेंगे। पहला विवाह मुहूर्त 28 नवंबर को है। वहीं दिसंबर में 4 दिन शादियों के लिए श्रेष्ठ रहेंगे।

दो माह में विवाह मुहूर्त
नवंबर: 28
दिसंबर- 2, 8, 9 व 14

Story Loader