2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Road Accident: ट्रक ने सड़क किनारे बैठे युवक को चपेट में लिया, हो गई मौत, 2 दिन पहले ही बना था पिता

Road Accident: पिता बनने की खुशियां खत्म नहीं हुई थी और मौत ने एक युवक को निगल लिया।

less than 1 minute read
Google source verification
Road Accident: ट्रक ने सड़क किनारे बैठे युवक को चपेट में लिया, हो गई मौत, 2 दिन पहले ही बना था पिता

Road Accident: ट्रक ने सड़क किनारे बैठे युवक को चपेट में लिया, हो गई मौत, 2 दिन पहले ही बना था पिता

रायपुर। Road Accident: पिता बनने की खुशियां खत्म नहीं हुई थी और मौत ने एक युवक को निगल लिया। आंबेडकर अस्पताल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को अपनी चपेट में ले लिया। इससे उसकी मौत हो गई। मृतक दो दिन पहले ही पिता बना था। उसकी पत्नी और नवजात अस्पताल में भर्ती है। मौदहापारा पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया है।

यह भी पढ़ें: पति बना कातिल... पत्नी की हत्या कर झाड़ियों के पीछे छुपाई लाश, इलाके में दहशत

पुलिस के मुताबिक धरमपुरा माना कैंप निवासी 27 वर्षीय खिलावन पटेल ने प्रसव के लिए अपनी पत्नी को आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया है। दो दिन पहले उसने एक बच्ची को जन्म दिया। अस्पताल से अभी छुट्टी नहीं हुई है। खिलावन भी अस्पताल में है। गुरुवार तड़के 5 बजे करीब वह अस्पताल से बाहर निकला। चाय पीने के लिए अस्पताल के सामने से पैदल जा रहा था।

यह भी पढ़ें: अगला मुख्यमंत्री कौन ?... CM के चेहरे को लेकर छिड़ी सियासी वॉर, कांग्रेस - भाजपा में मची खलबली

इसी दौरान जयस्तंभ चौक की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक सीजी 04 एचपी 8259 ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया। इससे खिलावन की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद ट्रक फाफाडीह की ओर फरार हो गया। बाद में उसे पुलिस ने पकड़ लिया। मौदहापारा पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। ड्राइवर लीलाधर प्रधान को भी हिरासत में लिया है।

Story Loader