
रोजगार मेला: अब 10 दिसंबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
रायपुर जिला रोजगार केन्द्र द्वारा (CG News) राज्य के शिक्षित एवं प्रशिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए कौशल विकास प्राधिकरण के तत्वावधान में मेगा रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। आवेदक अब 10 दिसम्बर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। (Rojagar Mela) पहले आवेदकों से 2 से 6 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन मंगाया गया था।
मेगा रोजगार मेला के निर्धारित तिथि की सूचना अलग से दी जाएगी। जिला रोजगार विभाग के उप संचालक ने बताया कि प्रस्तावित रोजगार मेला के माध्यम से प्राइवेट क्षेत्र के 9 सेक्टरों (बैंकिंग एण्ड फायनेंस आई.टी., हैल्थ, टूरिज्म, लॉजिस्टिक, मैन्यूफैक्चरिंग, अपेरल, रिटेल एवं सिक्यूरिटी) में 46 हजार 616 पदों पर भर्ती की जाएगी।
इसमें 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, जी.डी.ए., होटल मैनेजमेंट एवं आई.टी.आई., पॉलिटेक्निक, डिप्लोमा, बी. ई. और बी. टेक आदि उत्तीर्ण योग्य आवेदकों की भर्ती की जाएगी। इच्छुक आवेदक निर्धारित अंतिम तिथि 10 दिसम्बर तक इस लिंक shorturl. at/ cqw} अथवा क्यू.आर. के माध्यम से अपनी शैक्षणिक एवं तकनीकी शिक्षा संबंधी विवरणी भेज सकते हैं।
इक्विटास एवं टेली ब्रेंस के सहयोग से जलविहार कॉलोनी में रोटरी क्लब द्वारा जॉब फेयर का आयोजन किया गया। इसमें 20 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने अपने स्टॉल लगाए 600 रिक्त पद के लिए आयोजित इस कैम्प में 200 से अधिक प्रतिभागियों को कंपनियों द्वारा दूसरे दौर के लिए चुना गया। इस कार्यक्रम की चेयरपर्सन रोटरी क्लब की रोटे दमयंती, प्रभा गुप्ता, इक्विटास के चंद्रशेखर साहू व टेलीब्रेंस के हर्ष साहू ने अपनी पूरी टीम के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया। वहीं क्लब के सचिव नवीन आहूजा, प्रदीप गोविंद शितूत , स्वरुप चंद जैन, राजेंद्र चांडक, नमोचंद मोरयानी, उत्तम गर्ग, विकास अग्रवाल, सुरेश सचदेव, विनय अग्रवाल, राहुल जाधव, रतन सोम अग्रवाल, राजीव मुंद्रा, कृष्णप्रिया डागा, अंजली शितूत ने अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए मार्गदर्शन देते हुए उनके तनाव को कम करने व सहज रूप से नियोक्ताओं के प्रश्नों का जवाब देने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया।
क्लब के अध्यक्ष भरत डागा ने प्रतिभागियों को रोटरी इंटरनेशनल, स्थानीय और विश्व स्तर पर रोटरी की सात महत्वपूर्ण गतिविधियों की जानकारी देते कहा कि रायपुर के सभी रोटरी क्लब को शामिल करते हुए आने वाले दिनों में 100 से अधिक स्थानीय, राष्ट्रीय तथा अंतराष्ट्रीय नियोक्ताओं के साथ मिलकर 5000 उम्मीदवारों के लिए मेगा जॉब फेयर आयोजित करने की योजना पर कार्य करने की रूपरेखा तैयार की है ताकि अधिक से अधिक बेरोजगारों को रोजगार प्राप्त हो सके।
Updated on:
7 Dec 2022, 12:57 PM IST
Published on:
7 Dec 2022, 12:57 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.