16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरोना की आहट: फिर वैक्सीनेशन के लिए शुरू होगी भागमभाग, इधर वैक्सीन की कमी

इन दिनों जिला अस्पताल में ही वैक्सीनेशन हो रहा है, वह भी बूस्टर डोज लग रहा। इसकी मात्रा भी महज 1000 डोज ही बची है। जबकि अभी भी जिले के करीब 4 लाख लोगों को बूस्टर डोज लगना है। और वैक्सीन कब तक आएगी, यह अधिकारियों को भी नहीं पता। ऐसे में किस तरह आने वाले कोरोना संकट का स्वास्थ्य विभाग सामना कर पाएगा। इस बात ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

2 min read
Google source verification
corona_vaccine.jpg

Booster Dose

बिलासपुर. कोरोना का संकट एक बार फिर छाने लगा है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग भले ही सतर्क रहने के दावे कर रहा है, पर हकीकत में स्थिति कुछ और है। दरअसल महीने भर से जिले में न के बराबर कोरोना संक्रमित मिले, इस पर ऐसा लग रहा मानो स्वास्थ्य विभाग ने यह मान लिया हो कि अब कोरोना पूरी तरह समाप्त हो चुका है, पर ऐसा नहीं है। चीन से शुरू हुआ कोरोना एक बार फिर वहीं से दम मारने लगा है। लिहाजा वैश्विक स्तर पर संकट के बादल छाने लगे हैं।

केंद्र सरकार की ओर से राज्यों को सतर्क रहने निर्देश दिए गए हैं। इधर जिले में स्थिति यह है कि यहां जिला अस्पताल, सिम्स से लेकर सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कोरोना की जांच जरूर हो रही है, पर वैक्सीनेशन महज जिला अस्पताल में हो रहा है। अब जबकि कोरोना संक्रमण की आशंका एक बार फिर से उभर आई है, ऐसे में जिन्होंने वैक्सीन नहीं लगवाई है, वे एक बार फिर से सक्रिय हो उठे हैं। सेंटर तलाशने लगे हैं कि कहां वैक्सीनेशन हो रहा है।

प्रदेश में जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए टेस्ट सेंटर स्थापित करने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। याचिका में रायपुर और बिलासपुर में टेस्ट सेंटर स्थापित करने की मांग की गई है। प्रकरण की सुनवाई अगले माह तय की गई है। स्थानीय निवासी प्रहलाद कश्यप ने जनहित याचिका दायर की है। इसमें ं छत्तीसगढ़ के 2 करोड़ 70 लाख लोगों के लिए जीनोम टेस्ट सेंटर बनाए जाने की मांग की है। छग से कई प्रदेशों की सीमाएं जुड़ी हैं, इसलिए याचिका में मांग की गई है कि, उत्तर छत्तीसगढ़ के 15 जिलों के लिए बिलासपुर में और प्रदेश के दक्षिण क्षेत्र के जिलों के लिए रायपुर में टेस्ट सेंटर बनाया जाए। मामले की अगली सुनवाई 25 जनवरी को तय की गई है।

बूस्टर के 1000 ही डोज बाकी...
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. मनोज सैमुअल के अनुसार जिले में अभी भी करीब साढ़े 4 लाख लोगों को बूस्टर डोज लगना बाकी है। जबकि वर्तमान में जिला अस्पताल में ही 1000 डोज बचे हैं। बाकी डोज कब तक आएंगे इस संबंध में अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।

किस उम्र वर्ग को कितनी वैक्सीन लगी
लोग पहला दूसरा प्रिकॉशन कुल
हैल्थ वर्कर 24311 24332 22552 71195
फ्रंट लाइन वर्कर 17634 17711 29364 64709
12 से 14 वर्ष 72413 50905 0 123318
15 से 17 वर्ष 84574 74568 0 159142
18 से 44 वर्ष 749239 752681 190352 1692272
45 से 59 वर्ष 295456 308997 98730 703183
60 से ऊपर 160626 170102 76762 407490

कोरोना को लेकर सभी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है। जिला अस्पताल में बूस्टर डोज लगवाया जा सकता है। वर्तमान में इसकी 1 हजार ही डोज उपलब्ध है। जरूरत पड़ी तो और मंगाई जाएगी। आगे के लिए स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों का इंतजार है।
डॉ.अनिल श्रीवास्तव, सीएमएचओ।