
रायपुर. छत्तीसगढ़ में पिछले 6 दिनों से संजीवनी व महतारी एम्बुलेंस के कर्मचारी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। संजीवनी व महतारी एक्सप्रेस के कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से प्रदेश में आपात सेवा ठप हो चुकी है। इसके बावजूद कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। रोजाना कर्मचारी अपने प्रदर्शन के लिए अनोखे और अलग तरीके अपना रहे हैं। कुछ दिनों पहले कर्मचारियों के पंडाल उखाड़ दिए जाने के बाद सभी ने छाते का सहारा लेकर उसके ऊपर सरकार के खिलाफ नारे लिखे थे। वैसे ही इस बार भी इन्होने अलग व अनोखा तरीका अपनाया है।
आज संजीवनी व महतारी एम्बुलेंस के कर्मचारियों ने अपने खून से प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री और स्वस्थ्य मंत्री को पत्र लिखे। कर्मचारियों ने पहले अपने खून को पेन में डाला फिर खून को स्याही की तरह इस्तेमाल करके पत्र लिखा। देखें वीडियो –