
Savaan 2023 : विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग भूतेश्वरनाथ में जल चढ़ाने उमड़े श्रद्धालु, 59 दिनों तक होगा खास आयोजन
Saavan 2023 : गरियाबंद. आज से सावन के पवित्र महीने की शुरुआत हो गई है मंदिरों में भगवान शिव का आशीर्वाद लेने बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं । गरियाबंद के मरौदा भूतेश्वरनाथ मंदिर में भी सुबह से लोग भगवान की पूजा-अर्चना करने पहुंच गए थे।
प्रथम श्रावण शुक्ल पक्ष 18 जुलाई से पुरुषोत्तम मास प्रारंभ होंगे जो 16 अगस्त द्वितीय श्रावण कृष्ण पक्ष तक श्रावण पुरुषोत्तम मास रहेगा।भगवान शिव को श्रावण मास प्रिय होने के कई कारण हैं। ऋषि मार्कण्डेय ने लंबी आयु के लिए श्रावण मास में ही घोर तप कर शिवजी की कृपा प्राप्त की थी।
Saavan 2023 : इससे मिली मंत्र शक्तियों के सामने मृत्यु के देवता यमराज भी नतमस्तक हो गए थे और अल्पायु मार्कण्डेय चिरंजीवी हो गए। यही नही, वह श्रावण का ही महीना था जब भगवान शिव पृथ्वी पर अवतरित होकर अपनी ससुराल गए थे और वहां उनका स्वागत अर्घ्य व जलाभिषेक से किया गया था।
माना जाता है कि प्रत्येक वर्ष श्रावण में भगवान शिव अपनी ससुराल आते हैं। भू-लोकवासियों के लिए शिव कृपा पाने का यह उत्तम समय होता है। कई शहरों में शिव बारात शोभायात्रा भी निकाली जाती है। इसके अलावा समुद्र मंथन भी श्रावण मास में ही किया गया था। इससे जो हलाहल विष निकला था, उसे भगवान शंकर ने अपने कंठ में समाहित कर सृष्टि की रक्षा की थी। विष के प्रभाव को कम करने के लिए सभी देवी.-देवताओं ने भगवान शिव को जल अर्पित किया। इसलिए भी जलाभिषेक का ख़ास महत्व है।
Saavan 2023 : मरौदा भूतेश्वर नाथ समिति के अध्यक्ष वीरभान दस रोहरा ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष का श्रावण पर्व कुछ विशेष होने वाला है। क्योंकि इस बार सवान दो माह 59 दिनो का और पूरे भक्ति के 8 सोमवार होंगे ।श्रावण का महीना गरियाबंद सहित पूरे अंचलवासियों के लिए खुशियों से भरा होता है। गरियाबंद सहित पूरा देश इस श्रावण के महीना का इंतजार में लगा रहता है और चारों ओर बड़ी ही धूमधाम से इस पर्व को मनाते हैं।
रोहरा बताते है कि इस बार पिछली वर्ष की तुलना में श्रद्धालुओं की भीड़ ज्यादा बढ़ने की संभावना है और बाहर से आ रहे दर्शनार्थी की सुरक्षा व्यवस्था की पुख्ता इंतजाम की गई है। बाहर से आ रहे सैलानियों, दर्शनार्थियों, बोल बम कांवरियों के लिए भोजन व्यवस्था की पूरी तैयारी कर ली गई है। श्रावण 4 जुलाई से शुरू हो रहा है। इसी दिन भक्त कांवड़ यात्रा के लिए निकलेंगे।
Published on:
04 Jul 2023 02:44 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
