1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sawan 2023 : अधिक मास की शिवरात्रि को बन रहे हैं 2 शुभ योग, इस दिन खास मुहूर्त में करेंगे पूजा तो बनेंगे बिगड़े काम

Sawan Adhikmas Shivratri 2023 : सावन की दूसरी शिव रात्रि आने वाली है। इससे पूर्व सावन की पहली शिवरात्रि 15 जुलाई को मनाई जा चुकी है। पंचांग के अनुसार दूसरी शिव रात्रि 14 अगस्त सोमवार को मनाई जाएगी।

less than 1 minute read
Google source verification
mahashivratri.jpg


रायपुर. सावन की दूसरी शिव रात्रि आने वाली है। इससे पूर्व सावन की पहली शिवरात्रि 15 जुलाई को मनाई जा चुकी है। पंचांग के अनुसार दूसरी शिव रात्रि 14 अगस्त सोमवार को मनाई जाएगी। ये अधिक मास की शिवरात्रि होगी।अधिक मास की शिवरात्रि के समय पुनर्वसु तथा पुष्य नक्षत्र होंगे।दो नक्षत्र बनाने कारण ये वाली शिवरात्रि बेहद शुभ मानी जा रही है। बता दें इस बार अधिक मास के कारण दो सावन हैं। यह शुभ संयोग कई सालों बाद बना है।


बनेंगे 2 शुभ योग


इस बार अधिक मास की शिवरात्रि में दो शुभ योग बन रहे हैं। इनका नाम सर्वार्थ सिद्धि योग और सिद्धि योग है। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 11 बजकर 07 मिनट से प्रारंभ होगा, जो अगले दिन 15 अगस्त को सुबह 05 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। इस योग में किये गए सारे काम सफल होते हैं। ऐसी धार्मिक मान्यता है। वहीं सिद्धि योग प्रात:काल से शुरू होकर शाम 04 बजकर 40 मिनट तक रहेगा।


पूजा का महत्व


महाशिवरात्रि के बाद सावन शिवरात्रि का महत्त्व है। ये शिवरात्रि महादेव को समर्पित है। इस दिन व्रत रखकर भगवान भोलेनाथ की विधि विधान से पूजा की जाती है। शिव कृपा से सभी कष्ट मिट जाते हैं और मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।

पूजा का शुभ मुहूर्त


पंचांग के अनुसार अधिक मास की शिवरात्रि में पूजा का शुभ मुहूर्त रात 12 बजकर 02 मिनट से देर रात 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। इस दिन सावन का सोमवार व्रत भी होगा