रायपुर. इस बार कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन छत्तीसगढ़ में होना है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इसकी तैयारी तेज कर दी है। नवा रायपुर के राज्योत्सव स्थल में कांग्रेस का अधिवेशन प्रस्तावित है। इसी सिलसिले में कांग्रेस की प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम शुक्रवार को नवा रायपुर पहुंचे और यहां तैयारियों का जायजा लिया। इसकी तैयारियों को लेकर 21 जनवरी को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में अहम बैठक भी होगी।