2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: जनगणना को रायपुर में तैयारियां तेज, छत से लेकर बिजली-पानी व किचन की देनी होगी जानकारी

CG News: गिरते भू-जल स्तर की चुनौती को अवसर में बदल दिया। यहां मुख्य रूप से तीन आधुनिक तकनीकों का सफल प्रयोग किया गया। पहाड़ी क्षेत्रों में रिचार्ज संरचनाएं और निचले इलाकों में विशेष जल संरक्षण ढांचे तैयार किए गए।

2 min read
Google source verification
CG News: जनगणना को रायपुर में तैयारियां तेज, छत से लेकर बिजली-पानी व किचन की देनी होगी जानकारी

CG News: @ हिमांशु शर्मा। जनगणना को लेकर राजधानी में सारी तैयारियां की जा रही हैं। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार फील्ड ट्रेनिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। इसके लिए 100 मास्टर ट्रेनर तैयार किए गए हैं। इन्हें जनगणना की प्रक्रिया, सर्वेक्षण का तरीका, डेटा संकलन और दायित्वों की जानकारी विस्तार से दी गई।

ये मास्टर ट्रेनर अब पर्यवेक्षकों और जनगणना ड्यूटी में लगे अन्य कर्मचारियों को ट्रेनिंग देंगे। पर्यवेक्षकों को ट्रेनिंग 8 अप्रैल से 24 अप्रैल तक चलेगी। इसके बाद 1 से 31 मई तक घर-घर जाकर मकान सूचीकरण का कार्य होगा। इसके तहत प्रत्येक भवन, उसमें मकानों की संख्या, उनका उपयोग आदि जानकारी एकत्र की जाएगी। वहीं जिले की ऑनलाइन मैपिंग शुरू कर दी गई है।

21 क्षेत्र के लिए 21 चार्ज अधिकारी नियुक्त

जानकारी के अनुसार 8 ग्रामीण तहसील, नगर निगम रायपुर और नवा रायपुर का एक क्षेत्र मिलाकर कुल 21 क्षेत्रों के लिए 4440 प्रगणक व 789 पर्यवेक्षकों की ड्यूटी जनगणना के लिए लगाई गई है। पूरे जिले के अनुसार इनकी संख्या इससे अधिक है। इसके साथ ही प्रत्येक क्षेत्र के लिए एक चार्ज अधिकारी भी नियुक्ति की गई है। इसके अनुसार 21 क्षेत्रों में 21 चार्ज अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। जिले के अनुसार चार्ज क्षेत्र और अधिकारियों की संख्या भी ज्यादा है।

प्रगणक के अधीन 800 कर्मचारियों की टीम

जानकारी के अनुसार 180 से 200 भवनों पर एक प्रगणक नियुक्त किया जाएगा जो कि भवनों का सर्वे और मकानों की सूची बनाने का कार्य करेंगे। इस प्रगणक के अधीन लगभग 700 से 800 कर्मचारियों का दल रहेगा, जो जनगणना का कार्य करेंगे।

16 से 30 अप्रैल तक होगा खुद भर सकेंगे फॉर्म

प्रदेश की जनता 16 अप्रैल से ऑनलाइन पोर्टल व मोबाइल के माध्यम से खुद ही गणना के डिटेल भर पाएगी। जो कि 30 अप्रैल तक पोर्टल खुला रहेगा। इसके बाद 1 मई से जब कर्मचारी जनगणना करने पहुंचेंगे तो वे भरी गई जानकारी का सत्यापन करेंगे।

छत से लेकर बिजली-पानी व किचन की देनी होगी जानकारी

जनगणना के दौरान जब कर्मचारी घर-घर डिटेल लेने व सत्यापन करने पहुंचेंगे तब मकान मालिकों को 33 सवालों के जवाब देने होंगे। इनमें भवन व मकानों के सूचीकरण का कार्य किया जाएगा। इसमें लोगों से उनके मकान की छत, फर्श, दीवार किस सामग्री से बनी है।

रेडियो, टीवी और इंटरनेट जैसी सुविधाएं हैं या नहीं, घर में कितने लोग रहते हैं, कौन-कौन सी गाड़ियों का उपयोग करते हैं, बिजली-पानी की सुविधा है या नहीं, किचन में खाना बनाने के लिए क्या यूज करते हैं। लैपटॉप, कंप्यूटर, मोबाइल, स्मार्टफोन में क्या-क्या उपयोग करते हैं, जैसे कई प्रश्न शामिल हैं।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग