1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस ने अचानक होटल में दी दबिश तो पकड़ी गई महाराष्ट्र की कॉलगर्ल, संदिग्ध अवस्था में मिले 3 जोड़े

रायपुर के होटल रिचार्ज में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। इस होटल में शहर के युवक-युवतियों को एक-दो घंटे ठहरने के लिए कमरा देते थे।

2 min read
Google source verification
sex racket

पुलिस ने अचानक होटल में दी दबिश तो पकड़ी गई महाराष्ट्र की कॉलगर्ल, संदिग्ध अवस्था में मिले 3 जोड़े

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी में एक और रैकेट का भांडाफोड़ हुआ है। रायपुर के होटल रिचार्ज में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। इस होटल में शहर के युवक-युवतियों को एक-दो घंटे ठहरने के लिए कमरा देते थे। इसकी भनक लगते ही पुलिस ने होटल में छापा मारा। इस दौरान महाराष्ट्र की एक कॉलगर्ल को पकड़ा गया। कॉलगर्ल बुलाने के आरोप में होटल के मैनेजर को गिरफ्तार किया गया है।

इसके अलावा साथ में तीन जोड़े भी पकड़े गए हैं। इनमें सभी युवक-युवतियां रायपुर की हैं और अलग-अलग मोहल्ले व कॉलोनियों में रहती हैं। होटल मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई की गई है, जबकि मालिक को आरोपी नहीं बनाया गया है।

पुलिस के मुताबिक होटल रिचार्ज में सेक्स रैकेट चलने की सूचना पुलिस को पिछले कई दिन से मिल रही थी। पुलिस ने रविवार को एक पाइंटर भेजा। पाइंटर ने होटल के मैनेजर जयेश से संपर्क किया और कॉलगर्ल उपलब्ध कराने के लिए कहा। इसके बाद जयेश ने 6 हजार रुपए लेकर होटल के कमरे में ही एक 23 साल की युवती को भेजा। पाइंटर ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। पुलिस ने होटल में छापा मारा। महाराष्ट्र की कॉलगर्ल को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने होटल के दूसरे कमरों में भी दबिश दी। इन कमरों युवक-युवतियां संदिग्ध अवस्था में मिले। सभी रायपुर के रहने वाले हैं और उन्हें होटल वालों ने एक-दो घंटे के हिसाब से कमरा उपलब्ध कराया था। पुलिस ने उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। कॉलगर्ल और होटल मैनेजर के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

आरोपी वेबसाइट और वाट्सऐप के जरिए ग्राहकों को लड़कियों की जानकारी भेजते थे। इसी आधार पर सौदा करते थे। पुलिस ने होटल के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन होटल के मालिक को देर रात तक आरोपी नहीं बनाया गया था। बताया जाता है कि उसकी जानकारी पर ही पूरा खेल चल रहा था।

Story Loader