12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेट्रो सिटीज से आई कॉलगर्ल की यहां हो रही थी बुकिंग, 4 लड़कियां पकड़ाई, देखें Video

पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

2 min read
Google source verification
CG News

मेट्रो सिटीज से आई कॉलगर्ल की यहां हो रही थी बुकिंग, 4 लड़कियां पकड़ाई, देखें Video

रायपुर. राजधानी के बोरियाकला हाउसिंग बोर्ड कालोनी में दबिश देकर पुलिस ने देह व्यापार का खुलासा किया है। मुजगहन पुलिस ने एक महिला दलाल के साथ मुंबई, कोलकत्ता की 4 लड़कियों को संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कमरे से सेक्स वर्धक,नगदी रुपयों, मोबाइल सहित अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

ग्राहक बनकर पहुंची थी पुलिस
मिली जानकारी के अनुसार मुजगहन पुलिस को मुखबिरी से सूचना मिली थी कि बोरियाकला हाउसिंग बोर्ड कालोनी के एक मकान में पिछले कुछ दिनों से संदिग्ध लोगों का आना-जाना बढ़ गया है। वहीं, देर रात तक यह चलता रहता है। इसकी सूचना मिलने के बाद आज पुलिस ने मामले का खुलासा करने ग्राहक बनकर दबिश दी। यहां 4 लड़कियां संदिग्ध हालत में अय्याशी करते हुए पकड़ाए। बताया जा रहा है कि प्रत्येक रविवार को इन लड़कियों की बुकिंग होती थी। इसके बाद देर रात सेक्स का धंधा रातभर चलता था।

Read More News: कपड़े का नाप लेने के बहाने युवती को बुलाकर महिला ने 3 युवकों से कराया गैंगरेप

पिछले कई दिनों से चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा
इलाके के लोगों के मुताबिक बोरियाकला में कॉलोनी में पिछले कई दिनों से ही सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा था। रात में संदिग्ध लोगों की गतिविधियां बढ़ गई थी। हालांकि लोगों को इसके बारे में पता नहीं था। पुलिस के खुलासे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

Read More News: नयी नवेली दुल्हन को घर में छोड़ दूसरी लड़की के साथ गया था घूमने, शाम को इस हाल में मिले दोनों

सेक्स रैकेट का खुलासा आईपीएस त्रिलोक बंसल, सुभान खान और हमराह स्टाफ के साथ छापामार कार्रवाई कर किया। जहां 01 महिला दलाल और मुंबई, कोलकत्ता की 4 लड़कियों को संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किया। पुलिस ने 8 मोबाईल फोन, 61 हजार रुपए, हिसाब-किताब की डायरी व अन्य आपत्ति जनक सामग्री जब्त किया। सभी के खिलाफ मुजगहन पुलिस स्टेशन में पीटा एक्ट की धारा 3,4,5 के तहत कार्रवाई की जा रही है।