12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sex Racket सरगना के खिलाफ लिखवाया था नाबालिग ने FIR, अब लड़की के पिता पर दुष्कर्म का मामला दर्ज

आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, डोंगरगांव से आई युवती ने दर्ज कराई FIR.

2 min read
Google source verification
nagaur

Sex racket

रायपुर . विधानसभा इलाके में सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला और ग्राहक के खिलाफ अपराध दर्ज कराने वाली नाबालिग के पिता के खिलाफ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज हुआ है। खम्हारडीह पुलिस ने डोंगरगांव की 20 वर्षीय विधवा युवती की शिकायत पर अपराध दर्ज किया और उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

राजधानी पुलिसकर्मी अपने ही विभाग से लूट रहे रुपए, अधिकारी से कर्मचारी तक इस खेल में है शामिल

पुलिस के मुताबिक 18 अक्टूबर को युवती काम की तलाश में रायपुर आई थी। इसके बाद रात करीब 9.30 बजे विधानसभा के पास एक मकान के पास बारिश से बचने खड़ी थी। इसी दौरान मनोज (परिवर्तित नाम) अपनी बाइक पर पहुंचा। इसके बाद युवती को किराए का मकान और नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया।

Exclusive Photo: जान की बाजी लगाकर लोकत्रंत्र के महापर्व में शामिल हुए धुर नक्सल क्षेत्र के मतदाता, नदी पारकर पहुंचे पोलिंग बूथ

इसके बाद युवती उसके साथ चली गई। वह युवती को खम्हारडीह के कंट्री क्लब के पास सुनसान स्थान पर ले गया और उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे छोड़कर भाग निकला।युवती ने इसकी शिकायत महिला थाने में की। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का अपराध दर्ज कर लिया। फिर मामला खम्हारडीह थाने भेज दिया गया। खम्हारडीह पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

परिजनों ने खुदकुशी बताकर युवक का कर दिया अंतिम संस्कार, PM रिपोर्ट में हुआ हत्या का खुलासा

महिला दलाल और उद्योगपति गए थे जेल
करीब 6 माह पहले मनोज की 15 वर्षीय बेटी से हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रिद्धी देह व्यापार करवा रही थी। रिद्धी ने नाबालिग को शंकर नगर इलाके में एक उद्योगपति के पास भेज दिया था, जहां दो दिन तक नाबालिग से दुष्कर्म किया गया। इसकी जानकारी होने पर मनोज ने विधानसभा थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत की थी।

देर रात घर नहीं पहुंचा पति तो ढूढ़ने निकली पत्नी, लोगों ने बताया डॉक्टर साहब स्वीमिंग पूल में डूब गए

मामले में विधानसभा पुलिस ने सेक्स रैकेट चलाने वाली रिद्धी, उद्योगपति व एक अन्य को मानव तस्करी, दुष्कर्म, पीटा एक्ट के तहत अपराध दर्ज करते हुए गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। मामले की सुनवाई कोर्ट में चल रही है। इसी बीच कोर्ट में नाबालिग द्वारा दुष्कर्म करने वाले को पहचाने से इनकार करने का हल्ला मचा था।

Click & Read More Chhattisgarh News.