रायपुर

सिल्वर स्क्रीन पर उतरेगा झीरम घाटी हत्याकांड, विद्याचरण शुक्ल समेत कांग्रेस के कई बड़े नेता हुए थे शहीद

Jheeram Ghati Film Shooting: छत्तीसगढ़ में जल्द ही “झीरम घाटी” फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है। इस फिल्म में झीरम घाटी की घटना को बहुत विस्तार से बताया जाएगा।

2 min read
Jan 17, 2023
झीरम घाटी हत्याकांड फ़ाइल फोटो

Jheeram Ghati Film Shooting: छत्तीसगढ़ अब कई क्षेत्रों में धीरे धीरे आगे बढ़ रहा है। यहां के लोगों की प्रतिभा देश विदेश तक नाम कमा रही हैं। अब इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ में जल्द ही “झीरम घाटी” फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है। इस फिल्म में झीरम घाटी की घटना को बहुत विस्तार से बताया जाएगा।

आपको बता दें कि इस फिल्म में बॉलीवुड के कलाकार तो अभिनय करेंगे ही लेकिन इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के कलाकारों को भी इसमें मौका दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ के अलग-अलग लोकेशन में डी-सोनी प्रोडक्शन की फिल्म झीरम घाटी(Jheeram Ghati) की शुटिंग की जाएगी।

इनके निर्देशन में बनेगी फिल्म
झीरम घाटी(Jheeram Ghati Film Shooting) फिल्म के निर्माता दीनानाथ काशी और मिरदुला सिंह हैं। वहीं, इस फिल्म के लेखक कौशिक विकास, संगीतकार राजेश शर्मा, लाईन प्रोडयूसर राहुल श्रीवास्तव हैं। दिनेश सोनी इस फिल्म के निर्देशक हैं।

ये है इस फिल्म का उद्देश्य
इस फिल्म को लेकर निर्देशक दिनेश सोनी ने कहा, इस फिल्म के माध्यम से छत्तीसगढ़ में झीरम घाटी(Jheeram Ghati) की घटना को विस्तार से दिखाया जाएगा। जिन भी परिवारों ने अपनों को खोया, इस फिल्म के जरिए उनका दर्द दर्शाया जाएगा। यह इसलिए ताकि भविष्य में कभी भी इस तरह की घटना दोबारा ना हो और आम जनता उन पीड़ित परिवार का दर्द समझ सकें।

जानिए क्या है झीरम घाटी हत्याकांड
25 मई 2013 को झीरम घाटी(Jheeram Ghati) में सबसे बड़ा नक्सल हमला हुआ था जिसमें नक्सलियों ने कांग्रेस नेताओं के करीब 25 गाड़ियों के काफिले पर घात लगाकर गोलियों की बौछार कर दी थी। नक्सलियों ने पेड़ गिराकर काफिले का रास्ता जाम कर दिया था। रास्ता जाम देखकर जब गाड़ियाँ रुकीं पेड़ों के पीछे छिपे 200 से अधिक नक्सलियों ने उनपर गोलीबारी शुरू कर दी। इस हमले में कुल 31 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में 'बस्तर टाइगर’ कहलाए जाने वाले महेंद्र कर्मा, तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंदकुमार पटेल और पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ला के नाम भी शामिल हैं।

Published on:
17 Jan 2023 07:07 pm
Also Read
View All

अगली खबर