3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dussehra with Siya-Ram: रामायण सीरियल के श्रीराम और सीता रायपुर में मनाएंगे दशहरा, उत्सव की तैयारी में जुटी समिति

Dussehra with Siya-Ram: 52 वर्षो से संचालित डब्ल्यूआरएस कॉलोनी मैदान में होने वाले भव्य दशहरा उत्सव की तैयारी प्रारम्भ हो चुकी है। इस वर्ष भी डब्ल्यूआरएस कॉलोनी के संचालकों द्वारा बहुप्रचलित सीरियल के श्री राम और सीता का भूमिका निभाए अरुण गोवाली और दीपिका चिखलिया को आमंत्रित किया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
ram_sita.jpg

Dussehra with Siya-Ram: रायपुर। छत्तीसगढ़ में दशहरा उत्सव का अपना एक अलग की महत्व है। फिर चाहे वह बस्तर का दशहरा हो या डब्ल्यूआरएस कॉलोनी मैदान रायपुर का। डब्ल्यूआरएस कॉलोनी मैदान में इस वर्ष भी दशहरा उत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। रावण, मेघनाथ व कुंभकर्ण के विशाल पुतलों का निर्माण करने के साथ साथ, इस आयोजन में प्रसिद्ध टीवी सीरियल रामायण के भगवान राम और सीता की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल एवं दीपिका चिखलिया भी शामिल होंगे। इस बार आयोजन समिति द्वारा शोभायात्रा, आकर्षक आतिशबाजी के साथ पूरे आयोजन को भव्य स्वरूप दिया जा रहा है। राजधानी रायपुर के डब्ल्यूआरएस कॉलोनी मैदान में विगत 52 वर्षों से ऐतिहासिक दशहरा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी इस ऐतिहासिक आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होते हैं। इस आयोजन को लेकर अंचल में विशेष उत्साह रहता है एवं लाखों की संख्या में अंचलवासी रावण वध देखने इस मैदान में एकत्र होते हैं।


1 महीने पहले से तैयारी शुरू
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में विजयदशमी पर्व पर आयोजित होने वाले ऐतिहासिक दशहरा उत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर ने तैयारियों का विस्तार से जायजा लिया एवं अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। दशहरा उत्सव समिति के पदाधिकारियों ने अब तक की गई तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। कलेक्टर ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इस गरिमामय आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियां सुनिश्चित की जाए एवं जन सुविधा, लोक सुरक्षा, आवागमन, पेयजल, साफ-सफाई जैसी बुनियादी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखें। इस दौरान नगर निगम के एमआईसी सदस्य नागभूषण राव, पार्षद अमितेश भारद्वाज, पूर्व पार्षद राधेश्याम विभार आयोजन समिति के पदाधिकारी श्रीनिवास राव, श्री लूंका, अजय जोशी, चेतन चंदेल, गौतम यादव, सूरज पटनायक, मनोज थापा भी उपस्थित रहे।

Story Loader