
श्रीचंद सुंदरानी का ये वीडियो हुआ वायरल, क्या है इस वीडियो में जिससे मचा बवाल
रायपुर . छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव में सियासी घमासान में उस समय नया मोड़ा आया जब प्रगति पैनल के अध्यक्ष प्रत्याशी अमर गिदवानी ने पत्रकारवार्ता के दौरान एकता पैनल के अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी का एक वीडियो वायरल कर दिया।
वीडियो में विधायक व पैनल के अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी को यह कहते हुए सुना जा रहा है कि जितेंद्र बरलोटा को मैंने तीन साल पहले भी अध्यक्ष प्रत्याशी बनने का ऑफर दिया था। उन्होंने पारिवारिक कारणों से यह ऑफर ठुकरा दिया, लेकिन मैंने उनसे वादा किया था कि जब भी वे अध्यक्ष प्रत्याशी बनने का प्रस्ताव रखेंगे, मैं पहली प्राथमिकता आपको दूंगा।
इस वायरल वीडियो को दिखाते हुए गिदवानी ने एकता पैनल पर आरोप लगाया कि यदि जितेंद्र बरलोटा पहले से प्रत्याशी तय थे तब एकता पैनल के पंच कमेटी ने 11 अध्यक्ष प्रत्याशियों का इंटरव्यू क्यों लिया? मतलब अन्य दावेदारों के साथ चैंबर के वर्तमान अध्यक्ष अमर परवानी को हटाने की साजिश पहले से तय थी।
वीडियो आपत्तिजनक
प्रगति पैनल के चुनाव संयोजक कन्हैया अग्रवाल व कन्हैयालाल छुगानी ने कहा कि वायरल वीडियो में श्रीचंद सुंदरानी ने कई आपत्तिजनक बातें कही है। आरोपों के जवाब में एकता पैनल ने कहा कि वायरल वीडियो में जो बातें उल्लेखित है, उसे तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है।
सुंदरानी ने कहा- पंच कमेटी ने लिया फैसला
आरोप के जवाब में विधायक श्रीचंद सुंदरानी ने 'पत्रिका' से चर्चा में कहा कि यह आरोप बेबुनियाद है। एकता पैनल के 7 सदस्यीय पंच कमेटी में से 5 सदस्यों ने जितेंद्र बरलोटा के नाम पर मुहर लगाई। इसलिए बहुमत के बल पर बरलोटा को अध्यक्ष प्रत्याशी बनाया गया। मेरे चाहने या नहीं चाहने से यह नहीं हुआ है।
एकता पैनल ने ताकत झोंकी
व्यापारी एकता पैनल ने चुनाव प्रचार खत्म होने के एक दिन पहले गुढिय़ारी, रामसागरपारा आदि इलाकों का दौरा किया। चुनाव संचालक विनय बजाज ने बताया कि पैनल अध्यक्ष प्रत्याशी जितेंद्र बरलोटा, महामंत्री प्रत्याशी लालचंद गुलवानी, कोषाध्यक्ष प्रत्याशी प्रकाश अग्रवाल सहित अन्य प्रत्याशियों को बढ़ईपारा, रामसागरपारा, मांगड़ापारा, नर्मदापारा, तेलघानी नाका में व्यापक समर्थन मिला। व्यापारियों ने स्व-स्फूर्त पैनल का साथ देने की बात कही।
प्रगति पैनल ने लिया समर्थन
प्रगति पैनल ने फाफाडीह, विरदी गली, स्टेशन रोड, संतोषी नगर, भाठागांव, महादेवघाट रोड सहित बलौदाबाजार, राजिम, महासमुंद, बिलासपुर आदि जिलों का दौरा किया, जिसमें अध्यक्ष प्रत्याशी अमर गिदवानी, महामंत्री प्रत्याशी सुमीत मुंदड़ा, कोषाध्यक्ष प्रत्याशी बलराम आहूजा व अन्य प्रत्याशियों ने प्रमुख बाजारों का दौरा करते हुए पैनल के पक्ष में समर्थन मांगा।
विकास पैनल का बाजारों में दौरा
व्यापारी विकास पैनल के प्रवक्ता सुभाष बजाज ने बताया कि पैनल ने शनिवार को खालसा स्कूल, पगारिया कॉम्पलेक्स, कचहरी चौक, श्याम प्लाजा, जयहिंद कपड़ा मार्केट, श्याम मार्केट, टेक्सटाइल मार्केट, पंडरी क्लॉथ मार्केट और महालक्ष्मी मार्केट का दौरा किया। अध्यक्ष प्रत्याशी यूएन अग्रवाल, महामंत्री प्रत्याशी संजय कानूगा व कोषाध्यक्ष प्रत्याशी विष्णु गोयल सहित बड़ी संख्या में प्रत्याशी मौजूद रहे। जनसंपर्क के दौरान धमतरी जिले में भी पैनल को समर्थन मिला।
Published on:
17 Dec 2017 01:28 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
