SI Exam Question Paper: छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर के अंतर्गत SI और अन्य के कुल 971 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा 29 जनवरी को आयोजित की गई।
SI Exam Question Paper: पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर की भर्ती के लिए रविवार को व्यापम द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान, सामान्य अध्ययन के साथ ही विधायिका और कार्यपालिका की कार्यप्रणाली से संबंधित प्रश्न पूछे गए।
इसी तरह छत्तीसगढ़ के डीजीपी कौन हैं, राज्य पुलिस अकादमी कहां है और प्रदेश में कितने थाने हैं जैसे विभागीय प्रश्न भी शामिल थे। परीक्षा देकर बाहर आए ज्यादातर परीक्षार्थियों के चेहरे खिले मिले। उनका कहना था कि प्रश्नपत्र में सवाल ठीक-ठाक थे।
प्रश्नपत्र में मुख्य रूप से ये सवाल थे शामिल
साइबर क्राइम की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर क्या है?
प्रदेश में नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी कहां है?
छत्तीसगढ़ में कितनी उपज उप मंडी और मंडियां हैं?
छत्तीसगढ़ी देहाती कला मंडल के संस्थापक कौन हैं?
प्रदेश में थानों की संख्या कितनी है?
छत्तीसगढ़ के डीजीपी कौन हैं?
छत्तीसगढ़ में कितने प्रतिशत वनभूमि है?
प्रदेश के नगरीय निकाय और श्रम मंत्री कौन हैं?
प्रदेश में सलवा जुडूम की शुरूआत कब हुई?
प्रदेश के महासमुंद जिले में कौन सा वन्य जीव अभ्यारण्य है?
तुंहर पौधा तुंहर द्वार योजना कब शुरू हुई?
मुंडा जनजाति किस नस्ल से है?
प्रदेश में गोधन न्याय योजना कब शुरू हुई?