1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली की महिला ने छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रमुख सचिव पर लगाए गंभीर आरोप, SIT करेगी जांच

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री ड़ॉ. रमन सिंह के प्रमुख सचिव रहे सेवानिवृत आइआरएस अधिकारी अमन सिंह के खिलाफ मामलों की जांच करने एसआइटी का गठन कर दिया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
bhupesh baghel govt

SIT constituted to investigate former principal secretary Aman Singh

रायपुर. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री ड़ॉ. रमन सिंह के प्रमुख सचिव रहे सेवानिवृत आइआरएस अधिकारी अमन सिंह के खिलाफ मामलों की जांच करने एसआइटी का गठन कर दिया गया है। इसकी जिम्मेदारी आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के पुलिस अधीक्षक दीपक झा को सौंपी गई है। वे चार सदस्यीय एसआइटी टीम के प्रमुख होंगे। वे शीघ्र ही अपनी टीम का चयन करेंगे।

राज्य सरकार के निर्देश पर पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने इसका आदेश जारी किया है। ज्ञात हो कि राज्य शासन ने प्रधानमंत्री कार्यालय से प्राप्त शिकायत की जाँच के लिए एसआइटी गठित किए जाने का निर्देश दिया था। इसके बाद टीम का गठन किया गया है। वह अपनी जांच करने के बाद राज्य सरकार को इसकी रिपोर्ट देंगे।

बता दें कि दिल्ली के द्वारका की रहने वाली विजया मिश्रा ने पिछले माह पीएमओ में इमेल के जरिए अमन सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में भाजपा विधायक ननकीराम कंवर के उन पत्रों का भी संदर्भ दिया था, जिसमें पीएम और वित्तमंत्री से भ्रष्टाचार से जुड़े आरोपों के तहत अमन सिंह के खिलाफ जांच की मांग की गई थी। पीएमओ में हुई शिकायत पर राज्य शासन ने जांच के लिए एसआइटी का गठन किया है।

राज्य शासन द्वारा जारी किए गए एक आदेश में आर्थिक अपराध शाखा से कहा गया है कि 16 जनवरी को प्रधानमंत्री कार्यालय से एक पत्र प्राप्त हुआ था, जो विजया मिश्रा नाम की एक शिकायतकर्ता के पत्र से सम्बंधित है। इस पत्र में विजया मिश्रा ने अमन सिंह के खिलाफ आरोप लगाए हैं।

राज्य शासन की ओर से इओडब्ल्यू को लिखे गये पत्र में कहा गया है कि पीएमओ में हुई शिकायतों के संबंध में अब तक कोई जांच नहीं कराई गई थी, इसलिये राज्य शासन ने यह निर्णय लिया है कि शिकायत की जांच एसआइटी से कराई जाए।

Story Loader