6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ukraine India Airlift: यूक्रेन से लौटे छत्तीसगढ़ के 6 छात्रों से CM बघेल ने की मुलाकात, पूछा- हालचाल

Ukraine India Airlift: यूक्रेन से भारत लौटे छत्तीसगढ़ के छह छात्रों से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने आज नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।

2 min read
Google source verification
ukraine_india_airlift.jpg

Ukraine India Airlift: यूक्रेन से लौटे छत्तीसगढ़ के 6 छात्रों से CM बघेल ने की मुलाकात, पूछा- हालचाल

रायपुर. Ukraine India Airlift: रूस के हमले के बाद यूक्रेन में निवासरत लोग मुश्किल में है। इनमें छत्तीसगढ़ के निवासी भी शामिल है। यूक्रेन में बड़ी संख्या में छात्र है तो वहीं अन्य लोग भी है। यूक्रेन में फंसे 240 छात्रों को लेकर हंगरी से उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की एक विशेष उड़ान दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंची। वहीं यूक्रेन से भारत लौटे छत्तीसगढ़ के छह छात्रों से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने आज नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।

यूक्रेन से प्रदेश के छात्रों के सकुशल वापसी के लिए छत्तीसगढ़ सरकार (Chhattisgarh Government) लगातार प्रयासरत है। छत्तीसगढ़ से यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई के लिए गए छह छात्रों की आज एयर इंडिया की फ्लाइट से नई दिल्ली वापसी हुई है। छात्रों के ठहरने के लिए छत्तीसगढ़ सदन में व्यवस्था की गई है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने इन छात्रों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना एवं उन्हें छत्तीसगढ़ में उनके घरों तक सकुशल वापसी का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें: यूक्रेन-रूस की जंग के बीच सायरन बजते ही बंकर में छिप जाते है छत्तीसगढ़ के स्टूडेंट्स, सरकार से मांगी मदद

यूक्रेन में फंसे छत्तीसगढ़ के लोगों के वापसी का खर्च उठाएगी भूपेश सरकार
यू्क्रेन के विभिन्न शहरों से आ रहे छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों की वापसी का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार देर रात इसकी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा है - यूक्रेन से अपने निजी खर्चें से छत्तीसगढ़ लौटने वाले छात्रों और नागरिकों के खर्च का वहन छत्तीसगढ़ सरकार करेगी।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री बघेल ने भारत सरकार द्वारा विमान व्यवस्था से यूक्रेन से लौटने वाले छत्तीसगढ़ के छात्रों और नागरिकों के दिल्ली-मुंबई से छत्तीसगढ़ पहुंचने के लिए भी सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

उन्होंने छात्रों और नागरिकों को उनके सकुशल घर वापसी के लिए दिल्ली में छत्तीसगढ़ के नोडल अधिकारी के साथ ही इस कार्य से जुड़े अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए है।

यह भी पढ़ें: यूक्रेन से आ रही खबरें डराने वाली, भारतीय छात्रों के परिजनों ने सरकार से की ये अपील

मुख्यमंत्री बघेल ने बताया कि यूक्रेन में फंसे छत्तीसगढ़ के छात्रों को वापस लाने के लिए कल उन्होंने केंद्रीय विदेश मंत्री से बात की थी। केंद्रीय विदेश मंत्री ने बताया कि छात्रों को यूक्रेन के पड़ोसी देशों से निकाल कर हवाई मार्ग से वापस लाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के बच्चे भी आ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी की चिंता है कि बच्चों की जल्द से जल्द वापसी हो।

राज्य सरकार ने दिल्ली में एक हेल्प सेंटर बनाया है जिससे यूक्रेन में फंसे लोगों के अलावा छत्तीसगढ़ में रहने वाले उनके परिजन अपनी समस्याएं बता रहे है और राज्य सरकार इनके समाधान के प्रयास कर रही है।