11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

South Asian Women’s Football Championship: छत्तीसगढ़ की पहली महिला फुटबॉल खिलाड़ी किरण पिस्दा ने भारतीय टीम में बनाई जगह

South Asian Women's Football Championship: भारतीय टीम (साउथ एशियन महिला फुटबॉल चैंपियनशिप) में जगह बनाने में प्रदेश की पहली महिला फुटबॉल खिलाड़ी।- छत्तीसगढ़ की फॉरवर्ड खिलाड़ी किरण का चयन भारतीय टीम में, स्टेट लीग खेलकर पहुंची इंडिया टीम तक।

2 min read
Google source verification
kiran_pisda_football.jpg

South Asian Women's Football Championship: रायपुर. साउथ एशियन महिला फुटबॉल चैंपियनशिप (सैफ) के लिए शुक्रवार को भारतीय महिला टीम की घोषणा की गई, जिसमें छत्तीसगढ़ की फॉरवर्ड खिलाड़ी किरण पिस्दा ने भी जगह बनाने की कामयाबी हासिल की है।

अब किरण 6 से 20 सितंबर तक काठमांडू (नेपाल) में आयोजित होने वाले सैफ खेलों में भारतीय सीनियर महिला टीम में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसी के साथ किरण भारतीय टीम में जगह बनाने वाली प्रदेश की पहली महिला फुटबॉल खिलाड़ी होने की उपलब्धि भी हासिल कर ली हैं। किरण का भारतीय टीम में चयन 26 अगस्त से 2 सितंबर तक पुणे में आयोजित इंडिया कैंप में उनके किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।

राज्य टीम की ओर से 14 नेशनल खेल चुकी
बालोद की रहने वाली 21 वर्षीय किरण पिछले तीन साल से रायपुर के रहकर छत्तीसगढ़ कॉलेज में पढ़ाई कर रही है और रायपुर टीम से ही खेलती हैं। उसने अब तक 14 से ज्यादा राष्ट्रीय सब जूनियर, जूनियर और सीनियर प्रतियोगिताओं में छत्तीसगढ़ महिला फुटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

किरण पिस्दा रायपुर जिला संघ की ओर से स्टेट फुटबॉल लीग में खेलते हुए भारतीय टीम तक का सफर तय की है। स्टेट लीग में वर्ष 2020-21 में लगातार दो वर्षों तक रायपुर की ओर से खेलते हुए किरण ने लगभग 18 गोल दागे थे, जिसकी बदौलत उसे इंडियन सुपर लीग की टीम केरला ब्लास्टर्स की ओर से खेलने के लिए आमंत्रण मिला। वह पिछले एक वर्ष से केरला ब्लास्टर्स की टीम में शामिल हैं। उसने कई टूर्नामेंट में केरला ब्लास्टर्स की ओर से खेलते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और इंडिया कैंप में जगह बनाने में कामयाब हुईं। इंडिया कैंप के बाद अब उसका चयन भारतीय टीम में किया गया है।