
Dr. Raman Singh Speaker of Assembly : छत्तीसगढ़ की छठवीं विधानसभा का पहला सत्र आज से शुरू हो गया है। नवनिर्वाचित विधायकों को प्रोटेम स्पीकर रामविचार नेताम ने शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने समेत अन्य विधायकों ने छत्तीसगढ़ी में शपथ ली। विधायकों के शपथ लेने के बाद विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव हुआ। जिसमें सभी ने रमन सिंह का प्रस्ताव चुना।
विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी समर्थन किया। सभी के प्रस्ताव स्वीकार करने के बाद डॉ. रमन सिंह को विधानसभा का अध्यक्ष घोषित किया गया। विधानसभा के अध्यक्ष घोषित होने के बाद सभी ने रमन सिंह को बधाई और शुभकामनाएं दी।
Published on:
19 Dec 2023 12:55 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
