
आंबेडकर अस्पताल में पीडियाट्रिक आंकोसर्जरी की विशेष ओपीडी 4 फरवरी से
रायपुर. नई दिल्ली एम्स की तर्ज पर राजधानी के आंबेडकर अस्पताल में पीडियाट्रिक व कैंसर विभाग के संयुक्त प्रयास से पीडियाट्रिक आंकोसर्जरी (कैंसर सर्जरी) की विशेष ओपीडी (बाह्य रोगी विभाग) मंगलवार से शुरू होगी।
सर्जरी विभाग की ओपीडी क्रमांक 67 में सुबह 8.30 से दोपहर 1.30 तक पीडियाट्रिक आंकोसर्जरी की ओपीडी लगेगी, जहां विशेषज्ञ कैंसर पीडि़त बच्चों व किशोरों को देखेंगे तथा जिनको सर्जरी की आवश्यकता होगी उनके आगे के उपचार की दिशा-निर्देश तय करेंगे। मरीज को भर्ती करने के लिए पीडियाट्रिक वार्ड तथा आईसीयू की सुविधा उपलब्ध है। आंबेडकर अस्पताल प्रदेश का सभवत: पहला सरकारी संस्थान हैं, जहां पर पीडियाट्रिक-आंकोसर्जरी की ओपीडी सुविधा होगी। सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. शिप्रा शर्मा ने बताया कि बच्चों व किशोरों में होने वाले कैंसर बड़ों की तुलना में अलग होते हैं। इसमें सबसे आम ल्यूकेमिया, न्यूरोब्लास्टोमा, लिम्फोमा, नेफ्रोब्लास्टोमा, रेटिनोब्लास्टोमा, रैब्डोमायोसारकोमा, बोन कैंसर, विल्म्स ट्यूमर (किडनी कैंसर) आदि है। डॉ. शिप्रा शर्मा और डॉ. नीतिन शर्मा सर्जरी ओपीडी में मरीजों का इलाज करेंगे। विदित हो कि डॉ. शिप्रा शर्मा ने पीडियाट्रिक आंकोसर्जरी के लिए दिल्ली से विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया है।
Published on:
03 Feb 2020 09:14 pm

बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
