15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UPSC का मेन्स एग्जाम शुरू, इतने अंक लाने वाले अभ्यार्थी का होगा चयन

UPSC का मेन्स एग्जाम शुरू, इतने अंक लाने वाले अभ्यार्थी का होगा चयन

2 min read
Google source verification
UPSC and MPPSC 2019 calendar

यूपीएससी और एमपीपीएससी 2019 का कैलेंडर जारी

रायपुर. संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा शुरू हो गई है। आज राजधानी के छत्तीसगढ़ कॉलेज में अभ्यार्थियों ने पहला पेपर दिया। पहला पेपर निबंध में 122 छात्रों ने पंजीयन कराया था। जिसमें से 117 छात्र परीक्षा में सम्मलित हुए तो वहीं 5 छात्र अनुपस्थित रहे।

Read Also: इस EXAM को पास कर लिए तो बल्ले-बल्ले, हर माह मिलेंगे 70 से 80 हजार रुपए

यह परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित एवं कठिन परीक्षा मानी जाती है। देश के लाखों युवा आईएएस बनने का सपना देखते हैं, लेकिन इस परीक्षा की प्रकृति एवं प्रक्रिया को देखते हुए इसमें सफ लता हेतु एक बेहतर रणनीति के साथ अच्छी तैयारी की आवश्यकता होती है।

Read More News: इस परीक्षा के लिए जमा किए हैं आवेदन तो भूल जाइए, अब नहीं होगी परीक्षा और न ही भर्ती

परीक्षा में सफ लता हेतु अभ्यर्थी में योग्यता के साथ-साथ पर्याप्त धैर्य की आवश्यकता होती है। वहीं मेन्स की परीक्षा 28 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलेगी। परीक्षा हर दिन 2 शिफ्टों में होगी। आपको बता दें कि यूपीएससी ने 3 जून को प्रीलिम्स की परीक्षा आयोजित की थी, जिसका का रिजल्ट जुलाई में जारी किया गया था।

Read Also: ग्रेजुएट के लिए स्टेनोग्राफर पदों पर वैकेंसी, सैलेरी 38,100 रुपए प्रतिमाह, जल्द करें आवेदन

ऐसे होगा का चयन
लिखित परीक्षा कुल 1750 अंकों की होगी। मेन्स की परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इंटरव्यू के लिए कुल 275 अंक का होगा। लिखित और इंटरव्यू मिलाकर कुल 2025 अंकों की परीक्षा होगी। उम्मीदवारों की रैंकिंग 2025 अंकों के स्कोर पर आधारित होती है। उम्मीदवारों को पद उनकी रैंकिंग और प्राथमिकताओं के आधार पर आवंटित किए जाएगे।

परीक्षा टाईम टेबल -
दिन विषय शिफ्ट

29 सितम्बर पेपर 2 सामान्य अध्ययन पहली शिफ्ट
पेपर 3 सामान्य अध्ययन 2 दूसरी शिफ्ट

30 सितम्बर पेपर 4 सामान्य अध्ययन 3 पहली शिफ्ट
पेपर 5 सामान्य अध्ययन 4 दूसरी शिफ्ट

06 अक्टूबर भारतीय भाषा पहली शिफ्ट.
अंग्रेजी दूसरी शिफ्ट.

07 अक्टूबर पेपर 6 वैकल्पिक पेपर 1 पहली शिफ्ट
पेपर 7 वैकल्पिक पेपर 2 दूसरी शिफ्ट