27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घंटेभर की बारिश से स्टेट हाइवे हुआ बंद, घरों में घुसा पानी

नाला जाम होने से घंटे भर यातायात रहा प्रभावित , पालिका कर्मियों ने सफाई कर खोला नाला।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Vinayak Singh

•

Updated: 6 Aug 2022, 1:59 PM IST

photo1659774217.jpeg

खैरागढ़। शुक्रवार सुबह शहर में झमाझम बारिश से राजनांदगांव कवर्धा हाइवे शहर के बस स्टैंड के पास ब्लॉक हो गया। संगीत विवि समेत आसपास के इलाकों से निकलने वाले बारिश के पानी के जाने का नाला पूरी तरह चोक होनें से राजनांदगांव कवर्धा मुख्य मार्ग में जैन दादा बाड़ी के पास दो फीट से अधिक ऊंचाई तक पानी भर गया। इससे आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई तो दूसरी ओर आसपास के दुकानों प्रतिष्ठानों के साथ टिकरापारा छोर के घरों में भी पानी भर गया।

पानी निकलने वाला नाला इस दौरान कचरों और अन्य सामानों के फंसनें से जाम हो गया था जिससे इस जगह पर काफी ज्यादा पानी का भराव होने से बाढ़ नुमा स्थिति बन गई थी।

स्टेट हाइवे जाम होने के बाद इसकी सूचना आनन फानन में पालिका प्रशासन को दी गई। मौके पर पहुंचे पालिका कर्मियों ने मशक्कत कर जाम नाले को खोला। इस दौरान नाले के मुहानें को तोड़कर बढ़ाया गया जिसके बाद मुख्य मार्ग में जमा हूआ पानी निकला। इसके चलते लगभग घंटे भर तक स्टेट हाइवें से दो पहिया वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रही। पैदल और दुपहिया वाहन चालको को इसके चलते विवि परिसर से होकर आनाजाना करना पड़ा।

संकरा हो गया नाला
खाली पड़ी जमीनों पर दुकाने मकाने बनने के बाद इस इलाके से बारिश का पानी निकलने वाला नाला अब छोटा हो गया है। मुख्य रूप से इस जगह पर राजफेमली, संगीत विवि, बस स्टैंड इलाके का पानी भरता है। नाला छोटा और जाम होने से सुबह हुई घंटे भर की झमाझम बारिश से अफरा तफरी सी मच गई। सड़क पर दो फीट से अधिक पानी भरने से रास्ता जाम हो गया।

नाला खोलने और सफाई करने के बाद पानी का बहाव शुरू हुआ और पानी निकासी होने के बाद मार्ग में आवागमन सामान्य हो पाया।