
राज्य स्तरीय ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता: अंडर-18 आयु वर्ग में प्रियांशु साहू नेे मारी बाजी
राज्य स्तरीय ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता: अंडर-18 आयु वर्ग में प्रियांशु साहू नेे मारी बाजी
रायपुर. राज्य स्तरीय ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता में शनिवार को अंडर-18 आयु वर्ग में अंतिम राउंड के मुकाबले खेले गए, जिसमें प्रियांश साहू ने बाजी मारने में सफल रहे। प्रियांशु ने सर्वाधिक 5 अंक प्राप्त कर शीर्ष पर रहे। वहीं, लव्यज्योति राउत्रे 4 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता के अंडर-18 आयु वर्र्ग में प्रदेशभर के कुल 20 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। स्पर्धा स्वीस लीग पद्धति के आधार पर 5 चक्रों में खेेली गई। इसमें शीर्ष दो स्थान प्राप्त करने वाले प्रियांशु साहे औैर लव्यज्योति राउत्रे का चयन राज्य टीम में किया गया है, जो राष्ट्रीय स्पर्धा में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। स्पर्धा के मुख्य निर्णायक रविकुमार हैं औैर आर्बिटर पैनल रोहित कुमार यादव व अनीष अंसारी सहयोगी निर्णायक की भूूमिका निभा रहे है। छत्तीसगढ़ शतरंज एडहॉक कमेटी की ओर से इस स्पर्धा को टोरनेला फार्मेट में आयोजित किया जा रहा है।
अंडर-18 वर्ग में ये खिलाड़ी रहे टॉप-10 में
1- प्रियांश साहू-5 अंक
2- लव्यज्योति राउत्रे- 4 अंक
3- विश्वजीत सिंह- 3-5अंक
4-श्रेयांस डेवटा- 3.5अंक
5- जेकब साइमन-3-5एअंक
6- प्रथम सिंह मल्होत्रा-3 अंक
7- अक्षत महोबिया- 3 अंक
8- आर्यन नायर-3 अंक
9- तुषार खि़लवानी-3 अंक
10- परी तिवारी 3 अंक
Published on:
5 Jun 2021, 11:44 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.