समारोह का संचालन मुख्यसचिव अजय सिंह ने किया। उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से जारी उनकी नियुक्ति का वारंट पढ़ा। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, राजस्व मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय, कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल, स्वास्थ्य मंत्री अजय चंद्राकर, विधि एवं विधायी कार्यमंत्री महेश गागड़ा समेत आला अधिकारी शामिल हुए।