30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टाटीबंध चौक में आवाजाही पर ऐसा ब्रेक, बीच में फंस रहा दोनों तरफ का ट्रैफिक

- सरोना तरफ की लेन ब्लॉक, अब फ्लाईओवर के नीचे सड़क का निर्माण
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Manish Kumar Singh

•

Updated: 26 Sep 2023, 10:43 AM IST

टाटीबंध चौक में आवाजाही पर ऐसा ब्रेक, बीच में फंस रहा दोनों तरफ का ट्रैफिक

टाटीबंध चौक में आवाजाही पर ऐसा ब्रेक, बीच में फंस रहा दोनों तरफ का ट्रैफिक,टाटीबंध चौक में आवाजाही पर ऐसा ब्रेक, बीच में फंस रहा दोनों तरफ का ट्रैफिक,टाटीबंध चौक में आवाजाही पर ऐसा ब्रेक, बीच में फंस रहा दोनों तरफ का ट्रैफिक

रायपुर@टाटीबंध चौक में लोगों की परेशानी एकाएक बढ़ गई है। सरोना तरफ ट्रैफिक का ऐसा ब्लॉक लग चुका है कि दो तरफ का ट्रैफिक बीच में टकरा रहा है। फ्लाईओवर के नीचे सड़क निर्माण शुरू होने के साथ ही सरोना से भिलाई और बिलासपुर रोड तरफ जाने वाले वाहनों की सर्विस रोड को ब्लॉक कर दिया गया है। ऐसे में एम्स हास्पिटल और बिलासपुर तरफ से आने लोग घुमावदार वाले रास्ते के बीच में फंस रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। दिवाली के बाद ही पूरी लेन तैयार हो पाएगी।
कुछ दिनों से हो रही बारिश के कारण एक तो सड़क पहले से खराब थी, ऊपर से सरोना तरफ बेरिकेड्स की वजह से सबसे भारी-भरकम ट्रैफिक वाले चौक में खतरा बढ़ गया है। क्योंकि सरोना तरफ के फ्लाई ओवर के पहले बॉक्स के करीब से सर्विस रोड की खोदाई कराई जा चुकी है। चूंकि इस चौक से सबसे अधिक ट्रकों की आवाजाही होती है, इसलिए उसी मापदंड पर ब्रिज की सर्विस रोड को भिलाई रोड तक और बीच के दायरे वाली सड़क का निर्माण कराया ऐसा कराया जा रहा है, जिससे कि गड्ढे में तब्दील इतनी जल्दी न हो सके। इसी वजह से एम्स हॉस्पिटल तरफ और भनपुरी तरफ वाली रोड से आने वाले लोगों की परेशान ज्यादा बढ़ गई है

सेंटर प्वाइंट में बढ़ गया खतरा

निर्माण कार्य चलते फ्लाईओवर के घुमावदार वाले हिस्सा में खतरा ज्यादा बढ़ गया है। सरोना तरफ से फ्लाईओवर पर चढ़ने वाले वाहन को यदि टर्न होना है तो उन्हें चंदनीडीह तक जाकर बिलासपुर साइड वाली रोड में घूमने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग के क्षेत्रीय अधिकारियों का कहना है कि निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। बीच की सड़क का बेसमेंट काफी मजबूत तैयार किया जा रहा है। जो जल्दी खराब नहीं होगा।

सरोना तरफ के बेरिकेड्स से ज्यादा परेशानी

फ्लाईओवर के सरोना साइड तरफ पूरी तरह से सर्विस रोड ब्लॉक कर दिए जाने से लोगों को ज्यादा परेशानी हो रही है। भिलाई जाने वाला ट्रैफिक घूमकर ब्रिज पर नहीं पहुंचता है। नीचे-नीचे से ही दोनों तरफ के वाहनों की आवाजाही हो रही है। क्योंकि उस दायरे की सर्विस रोड को दो से तीन फीट खोदा जा चुका है। नेशनल हाइवे के अधिकारियों के अनुसार दिवाली के बाद तक अधिकांश निर्माण पूरा हो जाएगा। इसके बाद चौक में ज्यादा ट्रैफिक जाम नहीं लगेगा।