रायपुर. विधानसभा चुनाव करीब आते ही राजनीतिक दल सोशल मीडिया के जरिए जनता तक पैठ बनाने के लिए नए-नए प्रयोग कर रहे हैं। कांग्रेस ने एक ऐसा ही वीडियो गेम का वीडियो तैयार किया है। इसे सुपर मारियो की जगह सुपर कका का नाम दिया गया। इसमें मुख्यमंत्री, मारियो की जगह खेलते नजर आ रहे हैं। इसके साथ-साथ इसमें सरकारी योजनाओं की भी जानकारी मिल रही है। कांग्रेस आईटी सेल के प्रमुख जयवर्धन बिस्सा ने बताया, कांग्रेस ने अपने ट्विट्र एकाउंट में इस वीडियो को शेयर किया है।