8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सूरजपुर कलेक्टर ने जड़ा थप्पड़ और तोड़ा मोबाइल, मुख्यमंत्री ने नया मोबाइल देने का दिया आदेश

कोरोना वायरस पीडि़त दादी के इलाज का बिल पटाने जा रहे युवक से दुर्व्यवहार रणवीर शर्मा की जगह गौरव कुमार सिंह सूरजपूर के नए कलेक्टर छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया आदेश
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Anupam Rajiv Rajvaidya

•

Updated: 23 May 2021, 1:04 PM IST

सूरजपुर कलेक्टर ने जड़ा थप्पड़ और तोड़ा मोबाइल, मुख्यमंत्री ने नया मोबाइल देने का दिया आदेश

सूरजपुर कलेक्टर ने जड़ा थप्पड़ और तोड़ा मोबाइल, मुख्यमंत्री ने नया मोबाइल देने का दिया आदेश

थप्पड़ मारने वाले कलेक्टर को सीएम ने हटाया, कोरोना पीडि़त दादी के इलाज का बिल पटाने जा रहा था युवक
बता दें कि छत्तीसगढ़ के सूरजपुर निवासी अमन मित्तल की दादी का कोविड का इलाज चल रहा है। अमन शनिवार की दोपहर अपनी दादी को खाना देने गया था। इसी दौरान उसने ब्लड टेस्ट का बिल भी पे किया। घर लौटने के दौरान चेकिंग कर रहे कलेक्टर ने उसे रोक लिया, उसको तमाचा जड़ा, मोबाइल पटका। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने भी कलेक्टर के इशारे पर युवक पर लाठियां बरसाईं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कलेक्टर रणवीर शर्मा ने शनिवार देर रात को वॉट्सऐप ग्रुप पर माफीनामा लिखा।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt]ब्लैक फंगस को छत्तीसगढ़ ने घोषित किया 'महामारी'
सीएम भूपेश बघेल के संज्ञान में लेने के बाद छत्तीसगढ़ शासन ने रणवीर शर्मा को कलेक्टर सूरजपुर से स्थानांतरित करते हुए तत्काल प्रभाव से मंत्रालय में संयुक्त सचिव (प्रतीक्षारत) के पद पर पदस्थ किया है। उनके स्थान पर रायपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गौरव कुमार सिंह को सूरजपुर जिले का नया कलेक्टर पदस्थ किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन ने रविवार को ये नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है।
ये भी पढ़ें..[typography_font:14pt;" >रायपुर.कोरोना वायरस से संक्रमित दादी के इलाज का बिल पटाने निकले युवक को सूरजपुर कलेक्टर रणवीर शर्मा ने तमाचा जड़ दिया। उन्होंने युवक के मोबाइल को सड़क पर पटक दिया। इससे मोबाइल चकनाचूर हो गया। पत्रिका में प्रमुखता से प्रकाशित इस खबर के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संज्ञान में लिया और रणवीर शर्मा को सूरजपुर कलेक्टर के दायित्व से हटा दिया। साथ ही मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि युवक को क्षतिग्रस्त मोबाइल की प्रतिपूर्ति के रूप में नया मोबाइल दिया जाए।
ये भी पढ़ें....ब्लैक फंगस के इलाज की सुविधा से लैस है रायपुर एम्स