दरअसल छत्तीसगढ़ में नगर निगम और नगर पालिकाओं समेत अन्य परिषद में काम करने वाली स्व सहायता समूह की स्वच्छता दीदियों के लिए सीएम विष्णुदेव साय ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने स्वच्छता दीदियों को हर माह 8000 रुपए का मानदेय राशि दिए जाने का ऐलान किया है। इसके साथ ही रायपुर निगम के लिए 2 सौ करोड़ रुपए की बड़ी सौगात दी है। इस बीच साय ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ के लिए एक ऐतिहासिक दिन है क्योंकि आज मोदी की गांरटी का एक और काम फिर पूरा किया जा रहा है।