22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्वदेशी मेला: आत्मनिर्भर भारत की ऊंचाई का प्रतीक : खेल मंत्री

- राजस्व एवं खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने स्वदेशी मेला में स्टालों तथा स्वदेशी उत्पाद के की बिक्री के लिए स्टालों का अवलोकन किया

less than 1 minute read
Google source verification
Swadeshi Fair @ Raipur

स्वदेशी मेला: आत्मनिर्भर भारत की ऊंचाई का प्रतीक : खेल मंत्री

रायपुर@ स्वदेशी जागरण फाउंडेशन की इकाई भारतीय विपणन विकास केंद्र द्वारा राजधानी रायपुर के सांइस कॉलेज मैदान में 25 जनवरी से 31 जनवरी तक स्वदेशी मेले का आयोजन किया जा रहा है।

स्वदेशी मेले में स्वदेशी उत्पादों का विक्रय भी किया जा रहा है। मेला स्थल में रोजाना विभिन्न संस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जा रहे हैं। हजारों की संख्या में शहरवासी व आसपास जिले के लोग अपने परिवार के साथ पहुंचकर स्वदेशी उत्पादों की खरीदी के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद ले रहे हैं।
सोमवार को राजस्व एवं खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने स्वदेशी मेला में पहुंचकर राज्य सरकार की विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों तथा स्वदेशी उत्पाद के की बिक्री के लिए स्टालों का अवलोकन किया।


खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने स्वदेशी मेले के आयोजन को सराहा देते हुए यह कहा कि यह मेला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'आत्मनिर्भर भारत' और 'विकसित भारत' के सपनों को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। वर्मा मंत्री ने मेले में स्वदेशी उत्पादों का विक्रय भी हो रहा है और इससे स्थानीय उत्पादकों को साकार करने का अवसर मिल रहा है।

स्वदेशी मेले में प्रतिदिन विभिन्न संस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है, जिससे लोग सांस्कृतिक धारोहर का आनंद ले रहे हैं। लाखों की संख्या में लोग परिवार के साथ रोजाना मेले में आकर स्वदेशी उत्पादों को खरीद रहे हैं और साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद ले रहे हैं।