4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एयरपोर्ट में यात्रियों को टैक्सी ले जाने के लिए नो एंट्री, नियमों में हुआ बदलाव, जानिए पूरी डिटेल

इस दोहरे नियम को लेकर यात्रियों ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि सामान के साथ परिवार की महिला सदस्यों और बुजुर्ग के आने पर उन्हे सर्वाधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। सामान लाने और टैक्स तक पहुंचने में मशक्त करनी पड़ती है।

2 min read
Google source verification
.;

file photo

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में सुविधा के नाम पर यात्रियों को टैक्सी ले जाने के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है। वह फ्लाइट से उतरने के बाद अपने वाहन और टैक्सी को एयरपोर्ट भवन तक नहीं ला सकते है। जबकि शासकीय वाहन और एयरपोर्ट की टैक्सी को खुली छूट दी गई है।

यह सब पार्र्किंग ठेकेदार के इशारे पर यात्रियों को परेशान करने के लिए नया नियम लागू किया गया है। ताकि वह अपने मुताबिक यह खेल एयरपोर्ट के पार्र्किंग ठेकेदार के इशारे पर किया जा रहा है। जबकि इसके पहले तक इस तरह का कोई नियम नहीं था। एराइवल गेट के सामने तक टैक्सी लाने की अनुमति थी। वहीं एयरपोर्ट आने पर वाहन को टर्मिनल भवन तक लाया जा रहा था। इसे रोकने के लिए मात्र 5 मिनट फ्री पार्र्किंग और उसके बाद शुल्क लिया जा रहा है। बता दें कि एयपोर्ट स्थित पार्र्किंग में लूट को खुली छूट दी गई है। इसके चलते वहीं तैनात कर्मचारी अपने मन मुताबिक पार्र्किंग शुल्क ले रहे है। वहीं इसकी रसीद तक नहीं दी जाती। उल्टे पूछताछ करने पर मारपीट और विवाद करते है।

दोहरा नियम
यात्रियों का कहना है कि आम नागरिकों को टैक्स के लिए आधा किमी अपने सामान के साथ पैदल चलना पड़ता है। वहीं शासकीय वाहन व एयरपोर्ट की टैक्सी पर किसी भी तरह का प्रतिबंध नहीं है। गलती से एयरपोर्ट की टैक्सी लेने पर निर्धारित किराए से डेढ़ गुना तक ज्यादा लिया जाता है। मजबूरी में यात्रियों को इन टैक्सियों में बैठना पड़ता है। वहीं इसकी शिकायत करने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया जाता है।

पार्किंग के लिए स्थल तय
स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के डायरेक्टर प्रवीण जैन का कहना है कि वाहनों की पार्र्किंग के लिए स्थल तय किया गया है। केंद्रीय विमानन विभाग के निर्देशों के अनुसार सारी व्यवस्था की गई है। एयरपोर्ट आने वाले टर्मिनल भवन तक अपनी वाहन ला सकते है। लेकिन एराविंग के समय कुछ दूरी पर वाहनों के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। वहां तक सामान ले जाने के लिए ट्राली उपलब्ध कराई गई है।